फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : in FRI 107 found corona positive, fri closed

उत्तराखंड : देहरादून के एफआरआई कैंपस में 107 वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमित, बाहरी लोगों का प्रवेश बंद

Mon, 26 Apr 2021 07:41 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Apr 2021 07:41 PM IST
सार

एफआरआई को अगले आदेशों तक बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : in FRI 107 found corona positive, fri closed
देहरादून एफआरआई कैंपस - फोटो : अमर उजाला (File Photo)

विस्तार

देहरादून के वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) कैंपस में 107 वैज्ञानिक, अधिकारी, कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसके बाद एफआरआई को अगले आदेशों तक बाहरी लोगों के लिए बंद कर दिया गया है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: सरकार ने जारी किए नए दिशा-निर्देश, अब शादी में शामिल हो सकेंगे केवल 50 लोग
विज्ञापन


एफआरआई कैंपस में इतनी बढ़ी संख्या में संक्रमित मिलने के बाद इनमें से कुछ लोग अस्पतालों में भर्ती कराए गए हैं तो कुछ होम आइसोलेशन पर हैं।

उत्तराखंड : देहरादून और नैनीताल के बाद अब, पौड़ी जिले के कुछ क्षेत्रों में भी आज शाम से कोरोना कर्फ्यू 
विज्ञापन
विज्ञापन


एफआरआई के निदेशक अरुण सिंह रावत ने बताया कि अगले आदेशों तक कैंपस में बाहरी लोगों के प्रवेश को बंद कर दिया गया है। यहां अधिक संख्या में रोजाना पर्यटक और मॉर्निंग वॉक के लिए लोग आते हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक एफआरआई बंद रहेगा।

अस्पताल से छुट्टी लेने में घबरा रहे कुछ मरीज

डॉक्टरों की सलाह के बावजूद कुछ मरीज अस्पतालों से छुट्टी लेने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्हें डर है कि अगर दोबारा भर्ती करने की जरूरत पड़ी तो बेड न मिलने की मुसीबत झेलनी पड़ेगी। फिलहाल ऐसे मरीजों और उनके तीमारदारों की डॉक्टर काउंसिलिंग कर रहे हैं। 

दरअसल कोरोना संक्रमित मरीजों के दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। सभी छोटे बड़े सरकारी और निजी अस्पतालों में बेड और आईसीयू की भी व्यवस्था कम पड़ रही है। कई मरीजों को बिना इलाज के लौटाना अस्पतालों के प्रबंधन की मजबूरी है। ऐसे में जो लोग अस्पताल में भर्ती होने के बाद काफी कुछ स्वस्थ हो रहे हैं, उनमें से कुछ मरीज और उनके परिजन अस्पताल से छुट्टी लेने में आनाकानी कर रहे हैं।

मरीज और परिजन चाहते हैं कि वह कुछ दिन और डॉक्टरों की देखरेख में रहें। डॉक्टर उन्हें सलाह दे रहे हैं कि उनकी सेहत पहले से बेहतर होने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी जा रही है। साथ ही उन्हें होम आइसोलेशन के फायदे बताए जा रहे हैं।

राजकीय दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के प्राचार्य डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ठीक हो रहे मरीजों को होम आइसोलेशन के लिए प्रेरित किया जा रहा है। ताकि गंभीर मरीजों को भी उपचार दिया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed