फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : treatment Training of corona patients will given to haldwani private hospitals today

Coronavirus in Uttarakhand : हल्द्वानी में निजी अस्पतालों को आज दिया जाएगा कोरोना मरीजों के इलाज का प्रशिक्षण 

Sat, 26 Sep 2020 10:30 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी 
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी  Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 26 Sep 2020 10:30 AM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : treatment Training of corona patients will given to haldwani private hospitals today
Corona - फोटो : PTI file photo

राजकीय मेडिकल कॉलेज के लेक्चर थियेटर हॉल में शनिवार को निजी अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मियों को कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand : मास्क बना ढाल, 90 प्रतिशत वारयस को रोकने में सक्षम
विज्ञापन


बता दें कि बृजलाल हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, कृष्णा हास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, नीलकंठ हास्पिटल, साईं हास्पिटल, विवेकानंद हास्पिटल और सेंट्रल हास्पिटल में डीएम सविन बंसल के आदेश पर 25 प्रतिशत बेड कोरोना मरीजों के इलाज के लिए आरक्षित किए हैं। कोरोना मरीजों के इलाज की दर शासन स्तर से पहले ही तय हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि शनिवार दोपहर तीन बजे से उक्त छह निजी अस्पतालों के डाक्टर और कर्मियों को बताया जाएगा कि कोरोना मरीजों को इलाज कैसे करना है। संक्रमण से कैसे स्वयं को और दूसरों को बचाना है। उनके खानपान के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। पीपीई किट और बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण के बारे में भी बताया जाएगा। 

यू स्किल सेंटर बनाने को एक करोड़ चालीस लाख मंजूर

राजकीय मेडिकल कॉलेज में यू स्किल सेंटर बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्यपाल ने एक करोड़ चालीस लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति को मंजूरी दी है। यू स्क्लि सेंटर में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य मेडिकल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जाएगी।

मेडिकल कॉलेज में यू स्किल सेंटर बनने की कवायद इस वर्ष शुरू हुई थी। इसके निर्माण पर लगभग 01.51 करोड़ रुपये की लागत आनी है। सर्वे के बाद प्रोजेक्ट के लिए डीपीआर भेजी थी। निर्माण कार्य पर मदवार उतना ही खर्च किया जाएगा जितनी धनराशि स्वीकृत है। सेंटर का निर्माण तीन माह में कराने के आदेश भी दिए हैं। 

हेमवंती नंदन बहुगुणा से संबद्ध हुआ राजकीय मेडिकल कॉलेज 

राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी को अब हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय से संबद्ध कर दिया है। मेडिकल कॉलेज से पास होकर जाने वाले पहले बैच की डिग्री हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विवि की होगी।

बता दें कि अब तक राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी कुमाऊं विवि नैनीताल से संबद्ध थे। 11 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी पत्र में कहा कि अब मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी उक्त के अधीन संबद्ध होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed