फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Former Union Minister Uma bharti tested Corona positive after badrinath yatra

Coronavirus: बदरीनाथ की यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती कोरोना पॉजिटिव

Sun, 27 Sep 2020 01:13 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 27 Sep 2020 01:13 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news today: Former Union Minister Uma bharti tested Corona positive after badrinath yatra
उमा भारती (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

धार्मिक यात्रा पर उत्तराखंड पहुंचीं पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। उन्होंने ट्वीट कर खुद इसकी जानकारी दी।

विज्ञापन

 
ट्वीट में उन्होंने लिखा, बदरीनाथ से लौटने के बाद उनको बुखार की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्होंने प्रशासन की टीम को खबर देकर बुलवाया और अपना कोरोना टेस्ट कराया। इसके बाद उन्होंने ऋषिकेश और हरिद्वार के बीच एक स्थान पर खुद को क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन

दर्शन से पहले निगेटिव आई थी रिपोर्ट

पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा ने बृहस्पतिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीविशाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की थी। बता दें कि दर्शन से पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कोरोना की जांच कराई थी।

वहीं, केदारनाथ के मुख्य पुजारी शिव शंकर लिंग, मंदिर के कर्मचारियों समेत 22 लोगों ने भी जांच कराई थी। उस दौरान उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed