फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news Today: Corona Mostly affects 18 to 44 years age group

Corona In Uttarakhand: सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में आए 18 से 44 की उम्र के लोग

Wed, 16 Sep 2020 09:55 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 16 Sep 2020 09:55 PM IST
सार

  • अब तक इस आयु वर्ग में 65 प्रतिशत संक्रमित
  • 60 साल से अधिक आयु के सात प्रतिशत संक्रमित

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news Today: Corona Mostly affects 18 to 44 years age group
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में अब तक सबसे ज्यादा 18 से 44 आयु वर्ग के लोग कोरोना की चपेट में आए हैं। संक्रमित मरीजों में 65 प्रतिशत इस आयु वर्ग के हैं। वहीं, 60 साल से अधिक आयु के सात प्रतिशत संक्रमित हुए हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश में कोरोना संक्रमण के छह माह में संक्रमितों की संख्या 35 हजार से अधिक हो गई है। वर्तमान में कोरोना मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक प्रदेश में मिले कोरोना मरीजों में 65 प्रतिशत 18 से 44 साल की आयु के लोग हैं। वहीं, 0 से 17 आयु वर्ग में नौ प्रतिशत, 45 से 60 आयु वर्ग में 19 प्रतिशत लोग संक्रमित मिले हैं। 60 साल से अधिक आयु के सात प्रतिशत बुजुर्ग संक्रमित मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: दूसरी बार एक ही दिन में मिले 1500 से ज्यादा संक्रमित, नौ मरीजों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र ओर प्रदेश सरकार ने बच्चों और बुजुर्गों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए दिशा निर्देश दिए थे। खास तौर पर उन्हें घर से बाहर न निकलने को कहा गया है। जबकि नौकरी पेशा, कारोबार करने वाले लोग आवाजाही अधिक होने से संक्रमण की चपेट में आए हैं।

पहली बार एक दिन में 1192 संक्रमित ठीक

प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमित मामलों के बीच ठीक होने वाले मरीजों का नया रिकॉर्ड बना है। पहली बार प्रदेश में एक दिन में 1192 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक 24 हजार 277 मरीज कोरोना संक्रमण को मात दे चुके हैं। 
 

प्रदेश में चार दिनों से प्रतिदिन एक हजार से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। हालांकि ठीक होने वालों की तुलना में नए संक्रमित मामले ज्यादा हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार बुधवार को 1192 मरीज स्वस्थ होने के बाद घर भेजे गए हैं।

इससे पहले 14 सितंबर को 1037 मरीज ठीक हुए थे। बीते चार दिनों में 4246 मरीज ठीक हुए हैं। संक्रमित मरीजों के ठीक होने की रफ्तार इसी तरह रही थी तो कुछ ही दिनों में रिकवरी दर 70 प्रतिशत से अधिक हो सकती है। वर्तमान में रिकवरी दर 67.54 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed