फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 93-year old woman won Corona battle in Pauri

Corona In Uttarakhand: पौड़ी में 93 साल की वृद्धा ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर लौटीं घर

Sat, 02 Jan 2021 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर(पौड़ी) Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 02 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 93-year old woman won  Corona battle in Pauri
बुजुर्ग महिला(फाइल फोटो) - फोटो : social media
उत्तराखंड में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला कोरोना को हराकर घर लौट गईं। बुजुर्ग के स्वस्थ होकर लौटने पर परिजनों ने इसे कॉलेज की ओर से नए साल का तोहफा बताया। मेडिकल कॉलेज के अनुसार यह उत्तराखंड का पहला मामला है, जब इतनी उम्र का कोई संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौटा है।
विज्ञापन


एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट की माता सुरजी देवी (93) अपने परिवार के साथ कंडोलिया रोड पौड़ी में रहती हैं। उनको खांसी और भूख न लगने पर तीन दिसंबर को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। सीटी और अन्य जांच कराने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना संदिग्ध बताकर रेफर कर दिया था। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: सितंबर में चरम पर रहा कोरोना, ठीक हुए मरीज, संक्रमित और मौत का बना था रिकॉर्ड
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल में उनका रेपिड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि उपचार के दौरान 16 और 24 दिसंबर को वृद्धा की आरटीपीसीआर जांच की गई।

30 दिसंबर को मेडिसिन वार्ड में किया था शिफ्ट

इसमें भी वह पॉजिटिव निकलीं। तीसरी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें 30 दिसंबर को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। नए साल के पहले दिन रिपोर्ट सामान्य मिलने पर सुरजी देवी को छुट्टी दे दी गई।

इधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि कोविड वार्ड के डॉक्टर व स्टाफ की मेहनत रंग लाई। 93 साल की महिला का स्वस्थ होकर घर लौटना बड़ी उपलब्धि है। 

बता दें कि शुक्रवार को पौड़ी में 18 संक्रमित सामने आए हैं। वही, प्रदेश में अब तक 83998 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 91281 हो गई है। वहीं 1515 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर बढ़ कर 92 प्रतिशत पहुंच गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed