Corona In Uttarakhand: पौड़ी में 93 साल की वृद्धा ने जीती कोरोना से जंग, स्वस्थ होकर लौटीं घर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि में जंतु विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. बीएस बिष्ट की माता सुरजी देवी (93) अपने परिवार के साथ कंडोलिया रोड पौड़ी में रहती हैं। उनको खांसी और भूख न लगने पर तीन दिसंबर को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया गया। सीटी और अन्य जांच कराने के बाद चिकित्सकों ने उन्हें कोरोना संदिग्ध बताकर रेफर कर दिया था।
यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: सितंबर में चरम पर रहा कोरोना, ठीक हुए मरीज, संक्रमित और मौत का बना था रिकॉर्ड
मेडिकल कॉलेज श्रीनगर से संबद्ध बेस अस्पताल में उनका रेपिड टेस्ट किया गया। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उनको कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया। मेडिकल कॉलेज के पीआरओ अरुण बडोनी ने बताया कि उपचार के दौरान 16 और 24 दिसंबर को वृद्धा की आरटीपीसीआर जांच की गई।
30 दिसंबर को मेडिसिन वार्ड में किया था शिफ्ट
इसमें भी वह पॉजिटिव निकलीं। तीसरी जांच में रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें 30 दिसंबर को मेडिसिन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। नए साल के पहले दिन रिपोर्ट सामान्य मिलने पर सुरजी देवी को छुट्टी दे दी गई।
इधर, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सीएम रावत ने बताया कि कोविड वार्ड के डॉक्टर व स्टाफ की मेहनत रंग लाई। 93 साल की महिला का स्वस्थ होकर घर लौटना बड़ी उपलब्धि है।
बता दें कि शुक्रवार को पौड़ी में 18 संक्रमित सामने आए हैं। वही, प्रदेश में अब तक 83998 मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 91281 हो गई है। वहीं 1515 मरीजों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में संक्रमितों की रिकवरी दर बढ़ कर 92 प्रतिशत पहुंच गई है।