फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 82 infected Found, number of patients crossed 96 thousand

Corona In Uttarakhand: शनिवार को 82 संक्रमित मिले, एक की मौत, मरीजों की संख्या 96 हजार पार

Sat, 30 Jan 2021 11:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sat, 30 Jan 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 82 infected Found, number of patients crossed 96 thousand
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों के साथ मरीजों की मौत के मामले भी थमे हैं। बीते 24 घंटे में एक संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जबकि 82 संक्रमित मरीज मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या घट कर 1202 पहुंच गई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 96 हजार पार हो गया है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शनिवार को 11275 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। देहरादून जिले में 37, नैनीताल में 17, हरिद्वार में 11, ऊधमसिंह नगर में 11, पौड़ी में तीन, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी जिले में एक-एक संक्रमित मामला मिला है। वहीं, पांच जिले अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत व टिहरी जिले में कोई नया संक्रमित नहीं मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: नई एसओपी जारी, बाहरी राज्यों से उत्तराखंड आने वालों के लिए पंजीकरण की व्यवस्था खत्म
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में एक संक्रमित मरीज की मौत हिमालयन हॉस्पिटल में हुई है। प्रदेश में अब तक 1643 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 167 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 91880 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 96068 हो गई है। वर्तमान में 1202 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है।

प्रदेश में अब हर दिन लगेगा कोरोना का टीका

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण अभियान में तेजी लाने के लिए अब हर दिन वैक्सीन लगाई जाएगी। पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने के लिए दिए गए लक्ष्य के आधार पर जिले वैक्सीन लगाने का दिन तय करेंगे। शनिवार को प्रदेश के 43 बूथों पर 2973 कर्मियों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई है। अब तक 28791 कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। 

शनिवार को देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर जिले में 43 बूथों पर टीकाकरण अभियान चलाया गया। शुरुआत में केंद्र सरकार ने उत्तराखंड में वैक्सीन लगाने के लिए चार दिन तय किए थे। जिनमें सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार व शुक्रवार शामिल थे। लेकिन अब प्रदेश में हर दिन स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगवाई जाएगी। जिले लक्ष्य के अनुसार टीकाकरण का दिन निर्धारित करेंगे। 

राज्य कोविड कंट्रोल रूम के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने कहा कि जिन जिलों में स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य ज्यादा है। वे पूरे सप्ताह अभियान को जारी रख सकते हैं। अब सप्ताह में चार दिन की वैक्सीन लगाने की बंदिश नहीं है। प्रदेश में अब तक 28791 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगवाई जा चुकी है। 

कोरोनाकाल में राज्य को चार हजार करोड़ का नुकसान

मुख्य सचिव ओम प्रकाश शनिवार को निजी दौरे पर नैनीताल पहुंचे। इस दौरान राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से वार्ता में मुख्य सचिव ने कहा कि कोरोना काल में राजस्व प्राप्ति प्रभावित होने से राज्य को करीब चार हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। इस पर सुधार के लिए केंद्र सरकार से ऋण की मांग की जा सकती है। केंद्र से राज्य की जीडीपी का दो फीसदी लोन के रूप में दिया जा सकता है, जो लगभग 4800 करोड़ रुपये है।

मुख्य सचिव कहा कि पलायन की रोकथाम के लिए पर्यटन के क्षेत्र पर जोर दिया जा रहा है। होम स्टे को बढ़ावा देते हुए वीर चंद्र गढ़वाली और अन्य योजनाओं के तहत युवाओं को लोन की सुविधा दी जा रही है। अन्य रोजगार उपलब्ध कराने की कवायद भी की जा रही है। पलायन पर कहा कि अगर बेहतरी के लिए कोई व्यक्ति बाहर जा रहा है तो वह गलत नहीं है। यदि मजबूरी में काम न मिलने के कारण राज्य से बाहर जाना पड़ रहा है तो सोचनीय विषय है। राज्य में अधिकतर कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने पर इस वर्ष भर्तियों के लिए सरकार की ओर से स्पेशल ड्राइव चलाया जा रहा है। इसमें पूर्व वर्षों की तुलना पर अधिक पदों पर भर्तियां निकालकर नियुक्तियां की जाएंगी, जिससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार प्राप्त हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed