फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: 62 new infected Found, four patients death, 1523 active cases reached

Corona In Uttarakhand: 62 नए संक्रमित मिले, चार मरीजों की मौत, 1523 पहुंचे एक्टिव केस

Mon, 25 Jan 2021 07:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 25 Jan 2021 07:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest news today: 62 new infected Found, four patients death, 1523 active cases reached
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थम गई है। पिछले 24 घंटों के भीतर आठ जिलों में सिर्फ 62 संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, चार मरीजों की मौत हुई है। संक्रमितों की तुलना में चार गुना अधिक मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। कुल संक्रमितों की संख्या 95702 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, सोमवार को 11231 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, आठ जिलों में 62 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पौड़ी और उत्तरकाशी जिले में कोई संक्रमित नहीं मिला है। देहरादून जिले में 28, नैनीताल में 13, हरिद्वार में 10, ऊधमसिंह नगर में छह, चमोली में दो, टिहरी, रुदप्रयाग, पिथौरागढ़ जिले में एक-एक संक्रमित मामला सामने आया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccination in Uttarakhand : प्रदेश में 34 बूथों पर आज लगाई गई स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में चार संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें महंत इन्दिरेश हाॅस्पिटल में दो, जेएनएल जिला अस्पताल रुद्रपुर में एक, मेडीसिटी हाॅस्पिटल रुद्रपुर में एक मरीज ने दम तोड़ा है। प्रदेश में 1635 कोरोना मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 254 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिलाकर 91221 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में 1523 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

315 दिनों में 20.57 लाख लोगों की कोविड जांच

कोरोना काल के 315 दिनों में प्रदेश के 20.57 लाख लोगों की कोविड की जांच की गई। इसमें 95 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। बीते सात दिनों में कुल 895 संक्रमित मामले मिले हैं। सात महीनों के बाद सप्ताह में सबसे कम कोरोना संक्रमित मामले सामने आए हैं।

प्रदेश में 15 मार्च को कोरोना संक्रमण का पहला मामला मिला था। कोरोना काल के 315 दिनों में 20.57 लाख लोगों की सैंपल जांच की गई है। इसमें 95 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। 91 हजार कोरोना मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सात महीने के बाद एक सप्ताह में सबसे कम कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं, 23 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। जो जुलाई के बाद सात दिनों में सबसे कम है। 

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना काल को 45 सप्ताह का समय बीत गया है। पिछले सप्ताह की तुलना में सैंपल जांच अधिक हुई हैं और संक्रमित मामले कम मिले हैं। संक्रमितों के साथ मौत भी कम हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed