फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 449 new infected Found, in patients Died, death Numbers crosses 1500

Corona In Uttarakhand: 449 नए संक्रमित मिले, नौ मरीजों की मौत, मृतकों की संख्या 1500 पार

Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 30 Dec 2020 11:41 PM IST
सार

  • यूके से उत्तराखंड लौटा एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 449 new infected Found, in patients Died, death Numbers crosses 1500
coronavirus demo Photo - फोटो : PTI

विस्तार

उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों में कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं। बीते 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 449 नए संक्रमित मिले हैं। इसके साथ ही अब कुल संक्रमितों की संख्या 90616 पहुंच गई है। वहीं, यूके से उत्तराखंड लौटा एक और व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला है। संक्रमित मरीज टिहरी का रहने वाला है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 14634 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे अधिक 157 और नैनीताल में 108 संक्रमित मिले हैं। उत्तरकाशी में 14, बागेश्वर में आठ, पिथौरागढ़ में 38, हरिद्वार में 38, पौड़ी में नौ, टिहरी में आठ, चंपावत में 11, ऊधमसिंह नगर में 22, अल्मोड़ा में 17, चमोली में 11, रुद्रप्रयाग आठ संक्रमित मरीज मिले हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: New Corona Strain : युनाइटेड किंगडम से 227 लोग पहुंचे उत्तराखंड, जिनमें से 25 लोग नहीं हो पा रहे ट्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को प्रदेश में नौ संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक 1504 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। बुधवार को प्रदेश में 724 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। इन्हें मिला कर अब तक 82967 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 

मुख्यमंत्री की सेहत में तेजी से हो रहा सुधार 

कोरोना संक्रमित मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक, उन्हें अस्पताल से जल्द ही डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। मुख्यमंत्री सोमवार से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली में भर्ती हैं।

मुख्यमंत्री के फीजिशियन डॉ. एनएस बिष्ट के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सभी जांचे सामान्य आई हैं। जिस तेजी से उनकी सेहत में सुधार आ रहा है, उन्हें एम्स से जल्द छुट्टी दे दी जाएगी। इधर, मुख्यमंत्री की अच्छी सेहत के लिए प्रार्थनाओं, अनुष्ठानों और दुआओं का सिलसिला जारी है। विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग उनकी सुंदर स्वास्थ्य की कामना के लिए प्रार्थनाएं कर रहे हैं। 

केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री ने जाना अजय भट्ट की सेहत का हाल
सांसद अजय भट्ट भी कोरोना संक्रमित होने के बाद से एम्स नई दिल्ली में भर्ती हैं। बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे एम्स पहुंचे और सांसद भट्ट से मिले। उन्होंने उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। विगत दिनों वरिष्ठ भाजपा नेता अश्विनी चौबे भी कोरोना संक्रमित हो गए थे। 

नई टिहरी का बांडा गांव कंटेनमेंट जोन घोषित

कंडीसौड़ तहसील क्षेत्र के बांडा गांव में नौ लोग कोरोना संक्रमित मिलने से गांव को 14 दिन के लिए कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड बौराड़ी के ईई और एक जेई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर कार्यालय को सैनिटाइज किया गया।

विभाग में कार्यरत अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों के भी सैंपल लिए गए है। अब अगले 14 दिन तक गांव में सभी गतिविधयां बंद रहेगी। गांव में रसद और अन्य आवश्यक सामग्री की आपूर्ति करने की जिम्मेदारी राजस्व उप निरीक्षक को दी गई है। 

10 माह में सरकार ने किया 30 हजार आईसोलेशन बेड का इंतजाम 

कोरोना संक्रमण पर वार करने के लिए सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया है। कोरोना काल के 10 माह में प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में 30 हजार आईसोलेशन बेड का इंतजाम किया गया। वहीं, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश में ऑक्सीजन की उपलब्धता 7.39 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 123 मीट्रिक टन की गई है। वर्तमान में प्रति लाख आबादी पर लगभग 15 हजार लोगों की कोविड जांच हो रही है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमण का पहला मामला 15 मार्च को मिला था। उस समय प्रदेश में आईसोलेशन बेड की संख्या 1200 थी। जो बढ़ कर 30 हजार से अधिक हो गई। जहां कोरोना के शुरूआत में सैंपल जांच के लिए प्रदेश में मात्र एक सरकारी लैब थी। वहीं, अब 13 सरकार और आईसीएमआर से अधिकृत 15 निजी लैब में कोविड जांच की जा रही है। इसी तरह पहले प्रदेश में वेंटीलेटर की संख्या 116 थी। वर्तमान में प्रदेश में 710 वेंटीलेटर उपलब्ध है। आईसीयू बेड की संख्या भी 216 से बढ़ कर 836 हो गई है। 

प्रभारी सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए सरकार की ओर से हरसंभव कदम उठाए गए हैं। वर्तमान में कोरोना मरीजों के इलाज के लिए प्रदेश में पर्याप्त व्यवस्थाएं है। संक्रमण को रोकथाम के लिए पहले की तुलना में सैंपल जांच बढ़ी है। शुरूआत में प्रति लाख आबादी पर जहां चार सैंपल की जांच की जा रही थी। वर्तमान में प्रति लाख पर 15 हजार सैंपल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed