फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news today: 153 new infected Found, Three patients death, recovery rate reaches 94.82 percent

Corona In Uttarakhand: 153 नए संक्रमित मिले, तीन मरीजों की मौत, 94.82 प्रतिशत पहुंची रिकवरी दर

Wed, 20 Jan 2021 10:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 20 Jan 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news today: 153 new infected Found, Three patients death, recovery rate reaches 94.82 percent
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों और मरीजों की मौत के मामलों में कमी आई है। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। वहीं, 153 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। कुल संक्रमितों की संख्या 95192 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को 13601 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 13448 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 71, नैनीताल में 36, हरिद्वार में 19, ऊधमसिंह नगर में 13, अल्मोड़ा में सात, उत्तरकाशी में चार, पिथौरागढ़, पौड़ी व चमोली जिले में एक-एक संक्रमित मिला है। वहीं, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में एक भी नया संक्रमित मरीज नहीं मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Corona Vaccination: सावधान! कोरोना वैक्सीन के पंजीकरण के लिए आया लिंक कहीं आपका बैंक खाता न कर दे खाली
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में तीन संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में दो, कैलाश हॉस्पिटल में एक मरीज ने इलाज के दौरान दमतोड़ा है। प्रदेश में 1622 संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 131 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। इन्हें मिला कर 90264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर घट कर 4.71 प्रतिशत हो गई है। जबकि रिकवरी दर पहली बार 94.82 प्रतिशत पहुंच गई है। 

उत्तराखंड को 92500 कोविशील्ड वैक्सीन और मिली

केंद्र सरकार की ओर से उत्तराखंड को 92500 कोविशील्ड वैक्सीन और मिल गई हैं। इसमें से सबसे ज्यादा 22500 वैक्सीन देहरादून जिले को मिलेंगी। इनमें 84560 वैक्सीन कोविड के बीच काम कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी। 2330 वैक्सीन केंद्रीय स्वास्थ्य कर्मियों और 3100 वैक्सीन सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा को मिलेगी।

तीन दिन में कुल लक्ष्य के 5.43 प्रतिशत कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। वहीं बुधवार को प्रदेश में वैक्सीनेशन नहीं किया गया। केंद्र सरकार ने पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड वैक्सीन लगवाने का लक्ष्य रखा है। उत्तराखंड को 1.13 लाख कोविशील्ड वैक्सीन मिली है। जिसमें पहले चरण में करीब 50 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed