फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : sundarlal bahuguna condition serious

उत्तराखंड : पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा के स्वास्थ्य में सुधार, 13 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं

Sat, 15 May 2021 07:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 15 May 2021 07:13 PM IST
सार

सुंदरलाल बहुगुणा को आठ मई को एम्स  में भर्ती किया गया था। कोविड जांच में वे पॉजिटिव पाए गए थे। शुक्रवार को सुंदर लाल बहुगुणा को सांस लेने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : sundarlal bahuguna condition serious
चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एम्स ऋषिकेश में भर्ती पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की स्वास्थ्य में कुछ सुधार आया है। किडनी फंक्शन टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद शनिवार को उनकी ड्यूरेटिक संबंधी दवाओं को बंद कर दिया गया है। उनको कोविड आईसीयू में 13 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट में रखा गया है। शुक्रवार को वे 15 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे।  

विज्ञापन


उत्तराखंड: हरिद्वार के निजी अस्पताल ने छिपाई जानकारी, 19 दिन बाद हुआ 65 मरीजों की मौत का खुलासा
विज्ञापन


शनिवार को एम्स संस्थान के जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल ने बताया कि पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा की हालत में  सुधार है। कोरोना संक्रमित होने के बाद 8 मई को उन्हें एम्स में भर्ती किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: देहरादून में चार मरीज आए सामने, सरकार ने रोकथाम के लिए मांगे सुझाव


नेफ्रोलॉजी विभाग की टीम की सलाह पर बीते रोज उनका किडनी फंक्शन टेस्ट किया गया था। जांच के रिपोर्ट के अध्ययन के बाद चिकित्सकों ने अब उनकी पेशाब संबंधी दवाएं बंद कर दी हैं। उन्हें नॉन रिब्रीथिंग मास्क की मदद से 13 लीटर ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

ऑक्सीजन सपोर्ट के बाद उनका सेचुरेशन लेवल 96 प्रतिशत पर है। हरीश थपलिया ने बताया कि चिकित्सकों की टीम उनकी स्थिति की लगातार निगरानी कर रही है।

विधायक भरत सिंह के ऑक्सीजन सपोर्ट हटाया 

एम्स में भर्ती रुद्रप्रयाग के विधायक भरत सिंह और उनकी पत्नी के स्वास्थ्य में भी अब काफी सुधार है। अब उनको सांस लेने में परेशानीर दिक्कत नहीं हो रही है। लिहाजा एम्स की चिकित्सकीय टीक ने उनका ऑक्सीजन सपोर्ट हटा दिया गया है। वे अब रूम एअर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।

सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियों में रुद्रप्रयाग के विधायक ने एम्स प्रशासन की तारीफ करते हुए अपनी पत्नी और अपने कुशल स्वास्थ्य की जानकारी दी है। इसके लिए उन्होंने क्षेत्रीय जनता और एम्स प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed