{"_id":"608636958ebc3e8dae157c7a","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-state-approves-seven-new-oxygen-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड : प्रदेश को सात नए ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी, सीएम बोले - ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत न हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड : प्रदेश को सात नए ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी, सीएम बोले - ऑक्सीजन की कमी से किसी मरीज की मौत न हो
Mon, 26 Apr 2021 10:13 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 26 Apr 2021 10:13 AM IST
सार
स्वास्थ्य के प्रभारी सचिव पंकज पांडे ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
ऑक्सीजन
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश को सात नए ऑक्सीजन प्लांट की मंजूरी मिल गई है। स्वास्थ्य के प्रभारी सचिव पंकज पांडे ने मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी। प्रदेश में इस समय आठ ऑक्सीजन प्लांट काम कर रहे हैं। और अधिक आक्सीजन कंसंट्रेटर्स की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
बीजापुर हाउस में आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कोविड टीके के लिए संबंधित कंपनी को तुरंत मांग भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जल्द से जल्द प्रदेशवासियों को कोविड टीका लगाया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आक्सीजन की कोई कमी नहीं है। इसका सही तरीके से प्रयोग बहुत जरूरी है। कहा कि ऑक्सीजन के अभाव में प्रदेश में किसी मरीज की मृत्यु न हो। ऑक्सीजन प्लांट का पूरी क्षमता से उपयोग हो। ऑक्सीजन के लिए जरूरी सिलिंडरों की कमी न हो। कोविड टेस्ट करवाने वालों को तुरंत जरूरी किट उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना की चेन को ब्रेक करने के लिए जनजागरूकता जरूरी है। साथ ही मास्क न पहनने या सामाजिक दूरी के नियम का पालन न करने पर तुरंत कड़ी कार्रवाई करें। राज्य की सीमा पर और सख्त होने की जरूरत है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सुझाव दिए।