फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : soon player will back on ground

देहरादून : खिलाड़ी जल्द करेंगे मैदान पर वापसी, केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन का हो रहा इंतजार

Thu, 04 Jun 2020 01:59 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 04 Jun 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : soon player will back on ground
बैडमिंटन - फोटो : social media
देहरादून राजधानी के कई मैदानों पर खिलाड़ी जल्द ही वापसी कर सकते हैं। केंद्र सरकार की ओर से कई गतिविधियों को मंजूरी देने के बाद खेलों के आयोजन से संशय के बादल भी छंटने की उम्मीद है। केंद्र सरकार की ओर से संकेत मिलने के बाद जरूरी सावधानियों के साथ खेल गतिविधियों के आयोजन की तैयारी हो रही है।
विज्ञापन


बैडमिंटन, बॉक्सिंग, टीटी, ताइक्वांडो, फेंसिंग समेत अन्य इनडोर एक्टिविटी को लेकर खिलाड़ी खासे उत्साहित हैं। स्वीमिंग में कोरोना का खतरा ज्यादा होने के कारण फिलहाल इस पर स्थिति स्पष्ट नहीं है। जिस तरह केंद्र सरकार ने कई गतिविधियों में छूट दी है, उसे देखते हुए जल्द ही खेलों पर लगी रोक भी हटने की उम्मीद है।
विज्ञापन


खेल संघों के स्थानीय प्रतिनिधि इस मामले में संघ पदाधिकारियों से निर्देश प्राप्त होने का इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल खिलाड़ियों को अपनी प्रैक्टिस और फिटनेस पर काम करने को कहा जा रहा है ताकि एकदम से जरूरत पड़ने पर उन्हें दिक्कत न हो। स्टेट एथलेटिक्स एसोसिएशन के तकनीकी सचिव केजेएस कलसी ने बताया कि ट्रैक एंड फील्ड की स्पर्द्धाओं में नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में खिलाड़ियों को अपनी फिटनेस और प्रैक्टिस पर फोकस करने को कहा गया है। उम्मीद है कि जल्द ही खेल आयोजन शुरू हो जाएंगे। एसोसिएशन इसके लिए अपने स्तर से तैयारियां कर रही है। जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाई ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार ही खेल गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।


उन्होंने कहा कि कई जगह बिना दर्शकों के खाली स्टेडियम में मुकाबले कराने की बात हो रही है। अभी इनडोर और आउटडोर गेम्स के आयोजन को लेकर हमारे पास कोई आदेश-निर्देश नहीं आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed