फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : self infected from coroma, but do not want to let someone breath break

#Ladengecoronase : खुद संक्रमित, पर नहीं टूटने देना चाहते हैं किसी की सांसों की डोर

Mon, 26 Apr 2021 01:37 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 26 Apr 2021 01:37 PM IST
सार

कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ऑक्सीजन वितरण की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। ताकि सभी को ऑक्सीजन आसानी से मिलती रहे।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : self infected from coroma, but do not want to let someone breath break
भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भेल प्रशासन ने जहां ऑक्सीजन प्लांट संचालित कर कोरोना के मरीजों को बड़ी राहत देने का काम किया है तो वहीं खुद संक्रमित होने के बावजूद भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ऑक्सीजन वितरण की पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। ताकि सभी को ऑक्सीजन आसानी से मिलती रहे।

विज्ञापन


उत्तराखंड : देहरादून के एफआरआई कैंपस में 107 लोग कोरोना संक्रमित, बाहरी लोगों का प्रवेश बंद
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी के चलते कोरोना संक्रमण से दम तोड़ रहे मरीजों के लिए मेडिकल संस्थाओं को ऑक्सीजन सरकारी दरों पर उपलब्ध कराने का काम भेल प्रशासन ने शुरू कर दिया है। ऑक्सीजन सप्लाई शुरू करते ही भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी कोरोना पॉजिटिव हो गए, लेकिन उन्होंने अपनी ड्यूटी नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड : आज कैबिनेट में लॉकडाउन पर फैसला कर सकती है सरकार, कुछ मंत्रियों ने दिया जोर

संक्रमित होने के बाद भी वह ऑक्सीजन के वितरण पर निरंतर नजर रख रहे हैं। जल्द से जल्द और सुलभ तरीके से ऑक्सीजन मिलती रहे, इसको लेकर वह मोबाइल से अधिकारियों, कर्मचारियों को आपस में समन्वय बनाकर काम करने के निर्देश दे रहे हैं। उनका कहना है कि भेल प्रशासन का प्रयास है कि ऑक्सीजन की कमी के कारण कोई जान न गंवाए। कोरोना संक्रमण से लड़ी जा रही जंग को जीतने के लिए उन्होंने सबको मिलकर काम करने का आह्वान किया है। 

खाली कमरों में आइसोलेट होंगे कर्मचारी

भेल के कार्यपालक निदेशक संजय गुलाटी ने अपने कर्मचारियों और उनके परिजनों के कोरोना संक्रमित होने पर खाली पड़े कमरों में आइसोलेट करने का निर्णय लिया है। इनमें कोरोना के मरीजों को भोजन भी निर्धारित दरों पर दिया जा रहा है। 

रामकृष्ण मिशन ने शुरू किया 100 बेड का कोविड वार्ड

रामकृष्ण मिशन अस्पताल में 100 बेड का कोविड वार्ड शुरू कर दिया गया है। कोविड संक्रमितों के लिए आठ बेड का आईसीयू और 16 बेड का इमरजेंसी वार्ड आरक्षित है। संक्रमितों के इलाज के लिए 400 डाक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की व्यवस्था की गई है।

हरिद्वार में बढ़ते कोविड केस को देखते हुए कनखल स्थित रामकृष्ण मिशन अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग की मदद के लिए आगे आया है। रामकृष्ण मिशन अस्पताल में 100 बेड का कोविड सेंटर मरीजों के लिए खोल दिया गया है।

यहां मरीजों को उच्चस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, रामकृष्ण मिशन अस्पताल में पहले भी आपातकालीन स्थिति में संक्रमितों को भर्ती किया जा रहा था। रामकृष्ण मिशन के स्वामी दयाधिपानंद ने बताया कि 100 बेड के कोविड अस्पताल को शुरू कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed