फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Scientists discovered new tomato species containing vitamin C

Coronavirus in Uttarakhand : वैज्ञानिकों ने खोजी नई प्रजाति, कोरोना काल में विटामिन सी युक्त टमाटर करेगा कमाल 

Mon, 02 Nov 2020 02:06 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा
दीप जोशी, अमर उजाला, अल्मोड़ा Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Mon, 02 Nov 2020 02:06 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Scientists discovered new tomato species containing vitamin C
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

कोरोना काल में विटामिट सी का प्रयोग काफी लाभदायक है। ऐसे में विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (वीपीकेएएस) अल्मोड़ा के वैज्ञानिकों ने टमाटर की एक नई प्रजाति विकसित की है, जिसमें सामान्य टमाटर की अपेक्षा विटामिन सी की मात्रा दोगुने से भी अधिक है।

विज्ञापन


चेरी टमाटर-1 नाम की यह प्रजाति खास तौर पर सलाद के लिए अधिक बेहतर मानी जा रही है। इसके पेड़ की बेलें सामान्य टमाटर की अपेक्षा काफी बड़ी और फैली होती हैं, जिसकी पैदावार 350 से 375 कुंतल प्रति हेक्टेयर है।
विज्ञापन

 
विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक देश के पर्वतीय राज्यों के लिए समय-समय पर मक्का, धान, गेहूं सहित सब्जियों आदि के बीजों की उन्नत प्रजातियां विकसित करते रहते हैं। अब संस्थान के वैज्ञानिकों ने लंबे परीक्षण के बाद वीएल चैरी टमाटर-1 नाम से टमाटर की नई प्रजाति विकसित की है। इसका खेतों में परीक्षण किया जा चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीएल चैरी टमाटर-1 इन राज्यों के लिए किया गया है तैयार 

संस्थान के निदेशक डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि वीएल चैरी टमाटर-1 में विटामिन सी की मात्रा प्रति 100 ग्राम में 86 मिग्रा. है, जबकि सामान्य टमाटर में यह मात्रा 32 मिलीग्राम होती है। सामान्य टमाटर की अपेक्षा इस टमाटर की पैदावार भी करीब डेढ़ से दो गुना अधिक होती है। 

डॉ. लक्ष्मीकांत ने बताया कि वीएल चैरी टमाटर-1 प्रजाति को खास तौर पर उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, असम, अंडमान निकोबार और मध्यप्रदेश राज्यों के लिए विकसित किया गया है। इन राज्यों में बीज का परीक्षण भी किया जा चुका है। जल्द ही कुछ कंपनियों को इसके बीज की बिक्री के लिए भी अधिकृत किया जाएगा। 

टमाटर की नई प्रजाति वीएल चैरी टमाटर-1 काश्तकारों के लिए काफी लाभदायक होगी। एक तरफ इसमें विटामिन सी प्रचुर मात्रा में है वहीं सामान्य टमाटर की अपेक्षा इसकी उपज भी अधिक होती है। इसकी विशेषता यह भी है कि काश्तकार इसका बीज खुद बना सकेंगे। फिलहाल काश्तकारों के लिए विवेकानंद कृषि अनुसंधान संस्थान में इसका बीज उपलब्ध है। -  डॉ. लक्ष्मीकांत निदेशक, विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed