Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना मरीजों के इलाज से मना नहीं कर पाएंगे प्राइवेट अस्पताल
- जिलाधिकारी ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये निजी अस्पतालों, आईएमए ब्लड बैंक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए निर्देश
- बोले, निजी अस्पताल अपने यहां भर्ती मरीज को रेफर होने की स्थिति में ही कोविड केयर सेंटर के लिए भेजें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना मरीजों के इलाज से प्राइवेट अस्पताल मना नहीं कर पाएंगे। साथ ही निजी अस्पताल अपने यहां भर्ती मरीज को रेफर होने की स्थिति में ही कोविड केयर सेंटर भेजेंगे। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये निजी अस्पतालों, आईएमए ब्लड बैंक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
Coronavirus in Uttarakhand : जितने स्वस्थ हो रहे उससे ज्यादा आ रहे संक्रमित मरीज
डीएम ने प्राइवेट अस्पतालों के चिकित्साधिकारियों से कहा कि कोविड संक्रमित व्यक्ति को अन्य अस्पताल में शिफ्ट करने से पहले वहां पता कर लें कि बेड उपलब्ध हैं या नहीं। साथ ही अस्पतालों में इलाज शुल्क तथा इससे संबंधित प्रक्रिया में आईसीएमआर की गाइड लाइन का हर-हाल में पालन किया जाए।
कहा कि सभी निजी चिकित्सालय कोरोना से संक्रमित लोगों की जानकारी हरहाल में जिला सर्विलांस अधिकारी से साझा करेंगे। साथ ही अपने अस्पतालों में आईसीयू और बैड की संख्या बढ़ाने की भी कोशिश करेंगे। निजी अस्पतालों द्वारा संबंधित समस्याओं के निस्तारण का आग्रह किया गया, जिस पर डीएम ने शासन से वार्ता कर उनकी दिक्कतों को दूर करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान सीडीओ नितिका खंडेलवाल, एडीएम प्रोटोकॉल जीसी गुणवंत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज डिमरी, आईएमए की सचिव डॉ. रूपा , निजी अस्पतालों में सीएमआई, मैक्स, सिनर्जी, हिमालयन जौलीग्रान्ट, कैलाश हास्पिटल के चिकित्साधिकारी मौजूद रहे।
ब्लड बैंक में ब्लड की आपूर्ति बढ़ाने को हों प्रयास
जिलाधिकारी ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अधिकारियों को ब्लड बैंक में ब्लड की आपूर्ति बढ़ाने के प्रयास करने, स्वास्थ्य विभाग के वॉलिंटियर्स कार्मिकों की पूर्ति के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ की सूची उपलब्ध करवाने तथा एम्बुलेंस आदि की क्षमताओं को बढ़ाने में मदद करने के निर्देश दिए।
डीएम ने मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों में बेहतर व्यवस्था बनाए रखने, कोविड-19 से लड़ने के लिए सर्विलांस, कान्टेक्ट टेस्टिंग, सैंपलिंग व इलाज क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा। साथ ही कोविड केयर सेंटर की भी निगरानी करने तथा निजी अस्पतालों से समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए।
लैब भी रखें रिकॉर्ड
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए लोगों के इलाज और जांच को लेकर लैब तथा निजी अस्पतालों को निर्देश दिए। जिसके तहत जिले के सभी लैब संचालकों को अपने यहां जांच कराने आए व्यक्ति का नाम, पता तथा मोबाइल नंबर हरहाल में रजिस्टर में दर्ज करना होगा। कहा कि इसे लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।