Coronavirus in Uttarakhand : दून अस्पताल में पीडब्ल्यूडी एडमिन अफसर समेत कोरोना संक्रमित दो लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो और मरीजों की मौत हो गई। मरने वालों में पीडब्ल्यूडी हरिद्वार में तैनात एडमिन अफसर भी शामिल हैं। इस तरह से दून अस्पताल में ही कोरोना संक्रमित मरने वाले मरीजों की संख्या 50 से अधिक पहुंच चुकी हैं।
Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना मरीजों के इलाज से मना नहीं कर पाएंगे प्राइवेट अस्पताल कोरोना: पीडब्ल्यूडी अफसर
अस्पताल के जनसंपर्क कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पीडब्ल्यूडी के 57 वर्षीय एडमिन अफसर हरिद्वार स्थित पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में रहते थे। सांस में दिक्कत होने की वजह से परिजनों ने उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया था। चार सितंबर को उन्हें राजकीय दून मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जहां शनिवार को उन्होंने उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। पुलिस और परिजनों की मदद से अस्पताल प्रशासन ने उनका अंतिम संस्कार कराया। वहीं, करनपुर गुरुद्वारा रोड के समीप रहने वाले 48 वर्षीय एक व्यक्ति को तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तीन सितंबर को दून अस्पताल में भर्ती कराया था। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार देर रात उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उन्हें निमोनिया और अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।
श्रीनगर गढ़वाल में 48 नए कोरोना मामलों की पुष्टि
श्रीनगर के बेस अस्पताल श्रीकोट में शुक्रवार देर रात दो और शनिवार की सुबह एक मरीज की मौत हुई है। जिनमें से दो मृतक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। एक की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
बेस अस्पताल में शुक्रवार देर रात एक कोरोना पॉजिटिव बुजुर्ग की मौत हो गई। वह रेपिड टेस्ट में पॉजिटिव आए थे। मृतक की पत्नी और बेटा भी संक्रमित निकले हैं। सीडीओ आशीष भटगाई ने मौत की पुष्टि की है।