Coronavirus in uttarakhand: एक ही दिन में संक्रमण दर 8.5 प्रतिशत पहुंची, 5200 पार हुए एक्टिव केस
- मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण ने पकड़ी रफ्तार
- प्रदेश में सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5200 के पार पहुंचा
विस्तार
उत्तराखंड में सैंपल जांच बढ़ने के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। पहली बार प्रदेश में एक ही दिन में 728 कोरोना मरीज मिलने से संक्रमण दर 8.5 प्रतिशत पहुंच गई है। वहीं, सक्रिय मरीजों का आंकड़ा 5200 पार पहुंच गया है।
प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए प्रतिदिन 10 हजार सैंपलों की जांच करने पर जोर दिया है। बृहस्पतिवार को सभी 13 जिलों से 9500 से अधिक सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।
यह भी पढ़ें: Coronavirus in uttarakhand: कोरोना ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे में मिले 728 संक्रमित, नौ की मौत
लेकिन मैदान से लेकर पहाड़ तक कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली है। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, ऊधमसिंह नगर जिले में सबसे अधिक संक्रमित मिले हैं। वहीं, पर्वतीय जिले भी पीछे नहीं रहे। टिहरी, उत्तरकाशी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, चंपावत, पौड़ी जिलों में भी कोरोना मरीज मिले हैं।
728 संक्रमित मिले
बृहस्पतिवार को 8540 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। इसमें 728 संक्रमित मिले हैं। इसके आधार पर एक ही दिन में प्रदेश की संक्रमण दर 8.5 प्रतिशत रही। हालांकि प्रदेश की कुल संक्रमण दर 5.31 प्रतिशत है।
सोशल डवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को लोगों में भरोसा पैदा करना है। संक्रमण से निपटने के लिए क्या रोडमैप बनाया गया है, उसके बारे में आम लोगों को पता होना चाहिए। रोजाना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ना चिंताजनक है।