फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : hotel and restaurant will remain close in dhanaulti

Coronavirus in Uttarakhand : धनोल्टी में बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट और दुकानें, होटल एसोसिएशन और उद्योग व्यापार मंडल का फैसला

Wed, 10 Jun 2020 01:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मसूरी Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Wed, 10 Jun 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : hotel and restaurant will remain close in dhanaulti
मसूरी - फोटो : Pixabay

धनोल्टी के होटल एसोसिएशन व उद्योग व्यापार मंडल ने कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण व सरकारी एडवाइजरी का अवलोकन कर क्षेत्र में होटल, रेस्टारेंट और दुकानों को नहीं खोलने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : रेड जोन से बाहर हुआ नैनीताल जिला, डीएम ने जारी किया आदेश
विज्ञापन



धनोल्टी में होटल एसोसिएशन व उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मंडल के अध्यक्ष रघुवीर रमोला ने बताया कि सब कुछ खुलने पर यहां देशभर से बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की उम्मीद है। ऐसे में सरकार की एडवाइजरी का भी पूरी तरह से पालन नहीं किया जा सकता है। जिससे कोरोना संक्रमण फैल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए जब तक खतरा टल नहीं जाता तब तक क्षेत्र में होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों को बंद रखा जाने का निर्णय लिया गया है। इस मौके पर नीरज बेलवाल, मनोज उनियाल, अरविंद कुमाईं, दयाल सिंह रावत, ओमप्रकाश उनियाल, विपुल बेलवाल, कुलदीप नेगी, महिपाल कठैत, दीपक गुसाईं, हुकम सिंह गुसाईं, जयपाल बेलवाल, अनिल गुसाई, मनोज बेलवाल आदि मौजूद थे।

चकराता में 30 जून तक नहीं खुलेंगे होटल

वहीं चकराता में भी 30 जून तक होटल नहीं खुलेंगे। कोरोना महामारी के मद्देनजर चकराता टूरिस्ट डेवलपमेंट एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है। 

नए-नए फरमानों से व्यापारियों में आक्रोश

वहीं प्रशासन की ओर से रोज-रोज नए आदेश जारी करने से देहरादून के व्यापारी परेशान हो चुके हैं। प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि ने कहा कि वह रोज नए-नए आदेश लागू कर व्यापारियों को भ्रमित न करेंं।

व्यापारी पहले ही रोजी रोटी के लिए संघर्ष कर रहा है। अगर प्रशासन ने जल्द ही स्थिति सामान्य लाने की कोशिश नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed