फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand latest news: Haryana Youth Ruckus on Roorkee narsan Border

रुड़की: नारसन बॉर्डर पर पंजीकरण साइट ठप, हरियाणा के युवकों ने किया हंगामा, बैरिकेडिंग भी तोड़ी 

Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासरन (रुड़की)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नासरन (रुड़की) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 09:45 PM IST
सार

  • पुलिस ने कराया शांत, आधार कार्ड देखकर कराई जा रही है एंट्री

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand latest news: Haryana Youth Ruckus on Roorkee narsan Border
रुड़की बॉर्डर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

स्मार्ट सिटी देहरादून की पंजीकरण साइट नहीं चलने से नाराज हरियाणा के पांच युवकों ने नारसन बॉर्डर पर हंगामा कर दिया। यही नहीं, उन्होंने बॉर्डर पर लगी बैरिकेडिंग भी तोड़ दी, जिससे अन्य कार चालकों में अफरातफरी मच गई। किसी तरह पुलिस ने उन्हें शांत कराया। इसके बाद आधार कार्ड देखकर युवकों और अन्य लोगों को एंट्री दी गई।

विज्ञापन


बाहरी राज्यों से आने वालों को स्मार्ट सिटी देहरादून की साइट पर रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य है। जो लोग खुद रजिस्ट्रेशन कर नहीं आते हैं, उन्हें बॉर्डर पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद ही प्रवेश दिया जाता है। रविवार रात करीब तीन बजे अचानक साइट ठप हो गई, जिससे रजिस्ट्रेशन खिड़की पर लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


काफी देर तक साइट नहीं चलने पर हरियाणा के पांच युवकों ने हंगामा कर दिया। युवकों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ दी, जिससे वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। शोर सुनकर बॉर्डर पर तैनात पुलिसकर्मी पहुंचे और युवकों को हंगामा करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवक शांत हुए। वहीं, साइट नहीं चलने पर बाहरी राज्यों के लोगों को आधार कार्ड दिखाने के बाद पर्ची देकर एंट्री कराई गई। उधर, अपर तहसीलदार कृष्णा नंद पंत ने बताया कि किन्हीं तकनीकी कारणों से साइट नहीं चल पाई थी। इसके चलते कुछ युवकों ने हंगामा कर दिया था। बाद में आधार कार्ड से एंट्री की प्रक्रिया शुरू की गई।

रुक-रुक कर चलती रही साइट

देर रात तीन बजे अचानक तकनीकी कारणों से साइट ठप हो गई। एक घंटे बाद चालू तो हुई, लेकिन फिर बंद हो गई। साइट रुक-रुक कर चलने का यह दौर रात तीन से सोमवार शाम चार बजे तक चलता रहा। इससे बाहरी राज्यों से आने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। साइट नहीं चलने पर काउंटर पर लोगों के आधार कार्ड देखकर पर्ची बनाकर एंट्री दिलाई गई। 

बढ़ रहा वाहनों का लोड, स्टॉफ कम 
प्रदेश में आने वाले वाहनों का लोड लगातार बढ़ रहा है। इससे बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइन लग रही है जबकि बाहरी राज्यों के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर एक होने से भी परेशानी हो रही है। एक काउंटर पर रोजाना हजारों रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। इसके लिए लोगों की लंबी लाइन लगी रहती है। ऐसे में लोगों को घंटों तक लाइन में लगना पड़ता है। हजारों की संख्या में आने वाले लोगों के चलते नारसन बॉर्डर पर तैनात स्टाफ नाकाफी साबित हो रहा है। इससे आए दिन विवाद की स्थिति बनी रहती है। बॉर्डर पर कई बार बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालक रजिस्ट्रेशन न कराने के लिए पुलिस से भिड़ जाते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed