फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : Corona stabbed assembly session, state government helpless

Coronavirus in Uttarakhand : विधानसभा सत्र से पहले कोरोना का वार, प्रदेश सरकार लाचार

Tue, 08 Sep 2020 11:18 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 08 Sep 2020 11:18 AM IST
सार

  • फ्लोर मैनेजमेंट के किरदार कौशिक भी बीमार
  • सचिवालय में भी कोरोना संक्रमण से कामकाज प्रभावित

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : Corona stabbed assembly session, state government helpless
विधानसभा - फोटो : File Photo

विस्तार

विधानसभा सत्र की तैयारी कर रही प्रदेश सरकार को कोरोना के वार के आगे लाचार होना पड़ रहा है। सत्र के दौरान मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इस बार भी सदन के भीतर फ्लोर मैनेजमेंट का दारोमदार कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक पर डाला है। लेकिन तैयारियों में जुटे कौशिक कोरोना की जद में आ गए हैं। उन्हें ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए भर्ती होना पड़ा है। वे अस्पताल और उसके बाद कितने दिन क्वारंटीन होंगे, इसका अभी सही अंदाजा नहीं है। 

विज्ञापन


उत्तराखंड: लॉकडाउन में 36 हजार करोड़ कम हो गई प्रदेश की जीडीपी, ग्रामीण क्षेत्र पर अधिक असर
विज्ञापन


लेकिन सदन में विपक्ष के हमलों का जवाब देने से लेकर मंत्रियों के बचाव के तरीके तलाशने के लिए कौशिक को होमवर्क का जितना समय चाहिए, उतना अब शायद ही मिल पाएगा। सीएम ने उन्हें अपने विभागों से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने की जिम्मेदारी दी है। साथ ही उन्हें सदन के भीतर विधायी एवं संसदीय कार्यों को भी देखना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कौशिक को दिल्ली से आरटीपीसीआर रिपोर्ट का इंतजार है। इस रिपोर्ट के सोमवार तक आने की उम्मीद थी। इस संबंध में पूछे जाने पर कौशिक ने कहा कि रिपोर्ट आज देर शाम तक आ जाएगी।

कम से कम सात से 10 दिन अस्पताल में रहना होगा

यदि इस रिपोर्ट में भी कौशिक पॉजिटिव पाए जाते हैं तो उन्हें कम से कम सात से 10 दिन अस्पताल में रहना होगा।

इसके बाद उन्हें सात दिन होम क्वारंटीन होना पड़ सकता है। यदि ऐसा होता है तो उनके पास सत्र की तैयारी करने के लिए बहुत अधिक समय नहीं मिलेगा। ऐसे में सरकार को अपनी रणनीति पर दोबारा से विचार करना पड़ सकता है। उधर, सत्र की तैयारियों में जुटे सचिवालय में भी कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है।

कई अधिकारी व कर्मचारी इसकी चपेट आ चुके हैं। कुछ के परिजनों को कोरोना ने जकड़ लिया है। दोनों कारणों से उन्हें होम क्वारंटीन या सेल्फ आइसोलेशन में जाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति में सचिवालय कर्मचारियों के लिए विधानसभा सदस्यों के प्रश्नों और सूचनाओं के समय पर जवाब तैयार करने में कठिनाई आ रही है। ऐसे हालातों में सरकार के लिए सत्र की तैयारी करना आसान नहीं हो पा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed