फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: corona positive patients run away from ward

Coronavirus in Uttarakhand : वार्ड का दरवाजा तोड़ दून अस्पताल से भागा संक्रमित मरीज, पुलिस की मदद से पकड़ा

Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 11 Jun 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: corona positive patients run away from ward
doon hospital
कोविड दून अस्पताल से बुधवार को वार्ड का दरवाजा तोड़कर एक कोरोना संक्रमित युवक भाग निकला। इससे अस्पताल प्रशासन और पुलिस में हड़कंप मच गया। कई घंटे की दौड़ धूप के बाद अस्पताल कर्मियों ने उसे हरिद्वार रोड पर घेर कर पुलिस की मदद से पकड़ा। बताया जा रहा है संक्रमित युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इससे पहले वह वार्ड ब्वॉय के साथ मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Coronavirus: रेड जोन से आकर कोटद्वार में सब्जी बेच रहे नजीबाबाद के लोग, बाजारों में लगा रहे ठेली
विज्ञापन


दो जून को सहारनपुर निवासी 27 वर्षीय एक युवक को दून अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से सिविल सेवा की तैयारी कर रहा था, लेकिन सफलता न मिलने पर वह दिमागी तौर पर परेशान रहने लगा। मानसिक स्थिति खराब होने पर परिजनों ने उसे एक पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया था। कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे दून अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड-14 में भर्ती संक्रमित युवक बुधवार शाम करीब पांच बजे वार्ड का दरवाजा तोड़कर भाग निकला। नर्सिंग स्टाफ ने इसकी सूचना डिप्टी एमएस डॉ. एनएस खत्री को दी। इससे अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसे कई जगह ढूंढा लेकिन कहीं पता नहीं चला। अस्पताल के एमआरआई इंचार्ज महेंद्र भंडारी, एमआरआई असिस्टेंट गौरव और जनसंपर्क अधिकारी संदीप राणा किट में उसे ढूंढते-ढूंढते हरिद्वार रोड पर पहुंच गए।


इसी बीच उन्हें एक निजी नर्सिंग होम के ठीक सामने युवक खड़ा दिखाई दिया। इनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी ने इसकी घेराबंदी की। इसी बीच युवक ड्राइवर की सीट पर बैठ गया और वाहन स्टार्ट कर दिया। इससे पुलिस के हाथ पांव फुल गए। किसी तरह संक्रमित युवक को काबू कर अस्पताल कर्मचारियों ने पीछे बिठाया और अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है इससे पहले भी युवक अस्पताल के वार्ड ब्वॉय की पिटाई कर चुका है। 



 

एफआरआई के दो बच्चों की अलग से होगी बोर्ड परीक्षा

एफआरआई परिसर में रहने वाले दो बच्चों की बोर्ड परीक्षा अलग से होगी। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के दौरान एफआरआई परिसर के पूरी तरह लॉकडाउन होने के कारण दोनों बच्चे परीक्षा में शामिल नहीं हो पाए थे। विभाग ने छूटे हुए विषयों के पेपर के साथ ही दोनों बच्चे के पेपर भी कराने के निर्देश दिए हैं।  

उत्तराखंड बोर्ड के छूटे हुए विषयों की परीक्षा 22 से 25 जून के बीच होनी है। राजधानी में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें से अभी 15 को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। हालांकि अगले कुछ दिनों में इन्हें खाली कर दिया जाएगा। परीक्षा केंद्रों में बदलाव नहीं किया गया है।

मुख्य शिक्षा अधिकारी आशारानी पैन्यूली ने बताया कि परीक्षा ड्यूटी में कुछ शिक्षकों में बदलाव किया जा सकता है। सरकार ने 55 वर्ष से अधिक उम्र और 10 वर्ष से कम उम्र की संतान वाले शिक्षकों को ड्यूटी से मुक्त रखने के निर्देश दिए हैं। जिन केंद्रों से ऐसे शिक्षकों को हटाया जाएगा, उनके स्थान पर नए शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। 

बिना मास्क नहीं मिलेगी एंट्री

बोर्ड परीक्षा देने के लिए बच्चों को मास्क अनिवार्य रूप से पहनकर आना होगा। सीईओ आशारानी पैन्यूली ने बताया कि मास्क के अलावा प्रत्येक परीक्षा केंद्र में सैनिटाइजर, हैंडवॉश इत्यादि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। परीक्षा कक्ष में प्रवेश से पहले सभी बच्चों को हाथ धोने या सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने को कहा जाएगा। परीक्षा खत्म होने के बाद बच्चों को सीधे घर लौटने की सलाह दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed