फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand Latest News:Corona positive patient numbers cross 7000, 199 new patients found, four death

Coronavirus in Uttarakhand: संक्रमितों का आंकड़ा 7000 पार, 199 नए मरीज मिले, चार की मौत

Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 30 Jul 2020 11:39 PM IST
सार

  • देहरादून में 74, हरिद्वार में 47, नैनीताल में 26, चंपावत में 17 संक्रमित मामले

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand Latest News:Corona positive patient numbers cross 7000, 199 new patients found, four death
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा सात हजार पार पहुंचा गया है। वहीं, 199 नए मरीज मिले और चार कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इसमें एम्स ऋषिकेश में एक, हल्द्वानी मेडिकल कालेज में दो और दून मेडिकल कालेज में एक संक्रमित मरीज ने दम तोड़ा है। 185 संक्रमित मरीजों को इलाज के बाद आज घर भेजा गया। प्रदेश में अब तक 76 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। वहीं, 3996 मरीज ठीक हो चुके हैं। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, आज आई जांच रिपोर्ट में 7524 सैंपल निगेटिव मिले हैं। देहरादून जिले में 74 कोरोना संक्रमित मामले पाए गए हैं। इनमें 44 लोग संपर्क में आने से कोरोना की चपेट में आए हैं और 30 संक्रमितों की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। हरिद्वार जिले में 47 संक्रमितों में पैनासोनिक कंपनी के 17 कर्मचारी, सात संक्रमित संपर्क में आए और 23 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। 
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand: रुड़की के भगवानपुर थाने में सात पुलिसकर्मियों को कोरोना, थाना सील
विज्ञापन
विज्ञापन


नैनीताल जिले में 26 कोरोना संक्रमितों में छह संपर्क में आए और 20 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। चंपावत जिले में 17 संक्रमितों में सात संपर्क और 10 की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। पिथौरागढ़ जिले में नौ संक्रमितों में पांच संपर्क में आए और चार की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। उत्तरकाशी जिले में सात संक्रमितों में एक मुंबई, एक बिजनौर और पांच संपर्क में आए हैं।

चमोली जिले में छह संक्रमित मिले हैं। इनमें पांच मुंबई और एक दिल्ली से आया है। पौड़ी जिले में चार संक्रमितों में दो संपर्क और दो की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। रुद्रप्रयाग जिले में तीन संक्रमितों में एक दुबई, एक कतर और एक की ट्रेवल हिस्ट्री नहीं है। ऊधमसिंह नगर जिले में तीन संक्रमित संपर्क में आने से पॉजिटिव हुए हैं। अल्मोड़ा में एक और बागेश्वर जिले में दो संक्रमित मिले हैं। 

आज मिले संक्रमित मामले

जिला            मरीज
देहरादून           74
हरिद्वार             47
नैनीताल            26
चंपावत             17
पिथौरागढ़          09
उत्तरकाशी         07
चमोली             06
पौड़ी                04
रुद्रप्रयाग           03
ऊधमसिंह नगर   03
बागेश्वर              02
अल्मोड़ा            01

रोजाना कोरोना मामले आने से प्रदेश में बढ़ी संक्रमण की दर

प्रदेश में रोजाना कोरोना संक्रमित मामले आने से संक्रमण की दर बढ़ी है। बीते 15 दिनों के भीतर प्रदेश की संक्रमण दर में 0.73 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है। नैनीताल जिले में सबसे अधिक संक्रमण दर 7.05 प्रतिशत है। वहीं, रुद्रप्रयाग जिले में सबसे कम संक्रमण दर 1.61 प्रतिशत है। 

प्रदेश में सवा करोड़ की आबादी पर अब तक 1.45 लाख कोविड सैंपलों की जांच की गई है। इसमें 6800 से अधिक कोरोना संक्रमित मामले पाए गए। पिछले दो सप्ताह से रोजाना कोरोना संक्रमित मामले बढ़ने से प्रदेश की संक्रमण दर बढ़ी है। नैनीताल जिले में 14807 सैंपलों की जांच कर 1044 संक्रमित मिले हैं। पूरे प्रदेश में संक्रमण दर में नैनीताल जिला पहले स्थान पर है।

बीत 15 दिनों में हरिद्वार जिले में संक्रमण दर 3.5 प्रतिशत से बढ़ कर 6.73 प्रतिशत पहुंच गई है। इसी तरह ऊधमसिंह नगर जिले की 3.97 प्रतिशत से बढ़ कर 5.81 प्रतिशत, देहरादून जिले की 3.73 प्रतिशत से बढ़ कर 4.62 प्रतिशत हो गई है।

कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि पर्वतीय जिलों की तुलना में मैदानी जिलों में सैंपल जांच के आधार पर संक्रमण की दर अधिक है। चंपावत, चमोली और रुद्रप्रयाग जिलों में संक्रमण की दर 2.0 प्रतिशत से कम है।

सेलाकुईं की फार्मा कंपनी के 23 मरीज संक्रमित

देहरादून जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना के 74 मामले सामने आए। इसमें सेलाकुई की फार्मा कंपनी के 23 कर्मचारी भी शामिल हैं। इसके अलावा सेना के पांच और आईटीबीपी के तीन जवान कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं। वहीं, राजपुर रोड स्थित कमल ज्वैलर्स में छह और कर्मचारी कोरोना पॉजिटीव पाए गए हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सेलाकुई क्षेत्र में कोरोना संक्रमण के पूर्व में आए मामलों को देखते हुए उनके करीबी संपर्क में आए लोगों का कोरोना एंटीजन टेस्ट किया गया। जिसमें से एक फार्मा कंपनी के 23 कर्मचारियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा भीड़भाड़ में शामिल होने वाले अन्य लोगों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है।

पुलिस की मदद से स्वास्थ्य विभाग कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों और उनके परिचितों का पता लगा रहा है। जल्द ही उनको भी चिन्हित कर उनके सैंपल जांच के लिए भेजे जाएंगे। ताकि कोरोना संक्रमण की गति को रोका जा सके और कोरोना संक्रमित व्यक्तियों को उचित उपचार दिलाया जा सके। इसके अलावा बृहस्पतिवार को सेना के पांच और आईटीबीपी के तीन जवान भी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।

सीएमओ डॉ. बीसी रमोला ने बताया कि सेना के ये जवान और तीन आईटीबीपी के जवान विभिन्न शहरों से लौटे हैं। उनकी जांच कराई गई तो कोरोना संक्रमण पाया गया। इसके अलावा आठ ऐसे लोग हैं जो दून अस्पताल में पहले से ही भर्ती थे। वहीं, निजी लैब के पांच मरीज पॉजिटिव आए हैं। तीन मरीज ऐसे हैं जो जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर जांच मैं कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा विकासनगर में 10 अन्य लोगों में कोरोना वायरस पाया गया है।

वहीं, एस्लेहॉल स्थित कमल ज्वेलर्स के छह और कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी कमल ज्वेलर्स के मालिक समेत अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना संक्रमण पाया गया है  जिसके चलते कमल ज्वैलर और उसके आसपास की दुकानों को एहतियात के तौर पर बंद किया गया था। सभी को एसीएमओ डॉ. यूएस चौहान और डॉ. रचित गर्ग की टीम देर रात तक दून अस्पताल में भर्ती करा रही थी।

देहरादून में 1600 पार हुए कोरोना मरीज

देहरादून जिले में बृहस्पतिवार को कोरोना पॉजिटीव मरीजों की संख्या 1600 पार पहुंच गई। इनमें से 1072 मरीज कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं। 465 मरीजों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। 41 मरीजों की इलाज के दौरान मृत्यु हो चुकी है। 26 मरीज ऐसे रहे जो कि यहां से दूसरे जिलों या राज्यों को पलायन कर चुके हैं। देहरादून जिले में अभी तक 35308 लोगों के कोरोना सैंपल जांच को भेजे जा चुके हैं, जिनमें से 32353 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। केवल 98 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

पटियाला से लौटे वकील को हुआ कोरोना
पटियाला से लौटे एक वकील में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि वह बीते 16-17 दिन से कोर्ट परिसर नहीं आए थे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने बताया कि वह अपने घर पर ही रह रहे थे। लिहाजा, अभी कोई खतरे की बात नहीं है। बावजूद इसके शुक्रवार को जिला जज से मुलाकात कर इस बारे में बताया जाएगा। बार एसोसिएशन के सचिव अनिल शर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी से बात कर सैनिटाइजेशन भी कराया जाएगा। साथ ही उस स्थान को सील कराने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed