फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   coronavirus in uttarakhand latest news : corona patient can take vaccine after two to three week after getting well

उत्तराखंड में कोरोना : कोरोना से ठीक होने के दो से तीन हफ्ते बाद लगवा सकते हैं टीका

Thu, 13 May 2021 02:11 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 13 May 2021 02:11 PM IST
सार

 ऐसे में अमर उजाला व्हाट्सएप नंबर पर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मंगाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से उनका समाधान पूछकर प्रकाशित कर रहा है।

विज्ञापन
coronavirus in uttarakhand latest news : corona patient can take vaccine after two to three week after getting well
अमर उजाला को लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भेजीं - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना काल में जबकि सामान्य ओपीडी बंद है और मरीज अस्पताल पहुंचने में कतरा रहे हैं, इन परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण और इससे जुड़े तमाम स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के समाधान को लेकर आमजन परेशान हैं।
विज्ञापन


ब्लैक फंगस: कोविड को मात देने वालों की आंखों की रोशनी छीन रहा ये नया दुश्मन
विज्ञापन


ऐसे में अमर उजाला व्हाट्सएप नंबर पर लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं मंगाकर विशेषज्ञ डॉक्टर से उनका समाधान पूछकर प्रकाशित कर रहा है। अमर उजाला को लोगों ने स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भेजीं हैं। अमर उजाला ने आरोग्यधाम सुपर स्पेशलिटी हेल्थ सिटी अस्पताल के निदेशक एवं वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विपुल कंडवाल से इनके समाधान पूछे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना से मौतें: हरिद्वार में बनेगा स्पेशल कोविड अस्थायी श्मशान घाट, एक साथ 16 शवों का हो सकेगा दाह संस्कार

सवाल: पिछले एक-डेढ़ महीने से रात को अचानक गला व होंठ सूखने पर खांसी हो रही है। ऐसा रात को 2-3 बार हो रहा है। फिर पानी पीकर थोड़ी देर में ठीक हो जा रहा है। यह 5जी रेडियेशन की वजह से हो रहा है या किसी अन्य कारण से।- एनके गुसाईं, माजरी माफी
डॉक्टर: लक्षणों से तो आपको एंजायटी की समस्या लग रही है। फिर भी अपना ब्लड शुगर की जांच एक बार जरूर कराएं और डॉक्टर से सलाह लें। मेडिकल साइंस में 5जी रेडिएशन से इस समस्या का कोई आधार नहीं है।

सवाल: मैं व मेरा परिवार 28 अप्रैल से ही होम आइसोलेशन मे हैं। कोविड किट हमें उपलब्ध हो गई थी। हमने सभी दवाओं का सेवन भी किया था। आक्सीजन स्तर रोज चेक करते हैं, जो सामान्य है। लेकिन मुझे पिछले एक हफ्ते से बलगम वाली खांसी हो रही है। मैंने छह तारीख को ई-संजीवनी ओपीडी पर डॉक्टर से परामर्श लिया। उन्होंने पांच दिन की दवाएं बताईं। साथ ही भाप लेने व गरारा करने की सलाह दी। अभी सिर्फ थोड़ी राहत है। रात को खांसी बढ़ जाती है। आक्सीजन स्तर 98-99 रहता है। कृपया बताएं खांसी कब तक ठीक होगी?
-संजय कुमार, शिवालिक इनक्लेव, बंजारावाला रोड, देहरादून
डॉक्टर: क्योंकि आपको बुखार नहीं है और आपका ऑक्सीजन स्तर भी ठीक है, इसलिए घबराने की कोई बात नहीं है। खांसी के लिए आप गरारे के साथ भाप लेते रहिए।

सवाल: यदि किसी को नशों मे ब्लोकेज की समस्या हो तो क्या उसको भी कोरोना वैक्सीन लगवाई जा सकती है। 
-सुरेन्द्र गोयल, देहरादून
डॉक्टर : कृपया आप कोरोना की वैक्सीन लगाने से पहले नसों के विशेषज्ञ डॉक्टर से संपर्क जरूर कर लें।

सवाल: बहुत से लोग बोल रहे हैं कि कोरोना से बचने के लिए तुलसी, अदरक, काली मिर्च आदि का काढ़ा पिएं। मैंने कहीं पढ़ा है कि ज्यादा काढ़ा पीने से लीवर खराब हो सकता है, क्या यह सही है? 

-दीपक चौटाला
डॉक्टर: काढ़ा पीने से लीवर खराब नहीं होता है, लेकिन किसी भी चीज का अत्यधिक सेवन करना हानिकारक साबित हो सकता है।

सवाल: मेरे शरीर का तापमान कभी-कभी 99.5 तक जाता है। फिर अपने आप 97.5 तक आ जाता है और कोई दिक्कते नहीं है। क्या यह कोरोना के लक्षण हैं और क्या मुझे टेस्ट कराना चाहिए?
-विकास भरद्वाज, जाखन
डॉक्टर: आपको सबसे पहले कोरोना की जांच करानी चाहिए।

सवाल: मेरे पिताजी पिछले 20 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। हाई फ्लो मास्क पर उनके शरीर का ऑक्सीजन स्तर 97 बताया गया है। सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई है। हमें क्या करना चाहिए?
- आंचल रावत, बडोवाला
डॉक्टर: हाई फ्लो मास्क पर 97 प्रतिशत ऑक्सीजन स्तर अच्छी बात है। एक बार अपने पापा के डॉक्टर से स्वयं सीधे बात करें।

सवाल: कोरोना टीका लगाने में क्या-क्या परहेज और सावधानियां बरतनी चाहिए। शराब और धूम्रपान, पान मसाला आदि के सेवन को लेकर क्या गाइडलाइन है? टीका लगाने के पहले और बाद कब तक इनका सेवन नहीं करना चाहिए?
- यशवीर, डालनवाला
डॉक्टर: कोरोना का टीका लगाने के लिए किसी तरह के परहेज की आवश्यकता नहीं है। जहां तक शराब और धूम्रपान के सेवन का सवाल है तो इससे दूर रहना ही उचित होगा।

सवाल: कोरोना पॉजिटिव होने और उसके बाद ठीक होने के कितने समय बाद टीका लगवाया जा सकता है।
- मानसिंह, टर्नर रोड
डॉक्टर : कोरोना संक्रमण से ठीक होने के दो से तीन हफ्ते बाद आप टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed