{"_id":"5fbf2bcd099b6e1ff56655ff","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-latest-news-cm-denial-news-of-lockdown-from-29-november","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में 29 नवंबर से लॉकडाउन की खबरों का मुख्यमंत्री ने किया खंडन, कहा- भ्रामक खबरें न फैलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में 29 नवंबर से लॉकडाउन की खबरों का मुख्यमंत्री ने किया खंडन, कहा- भ्रामक खबरें न फैलाएं
Thu, 26 Nov 2020 09:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 26 Nov 2020 09:53 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत
- फोटो : पीटीआई (file photo)
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्य में आगामी 29 नंवबर से साप्ताहिक बंद की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने एक समाचार टीवी चैनल में दिखाई जा रही इस खबर के खंडन में ट्वीट किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने ट्वीट में कहा है कि 'कृपया इस तरह की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें- सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है आपसे आग्रह है कि ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने से बचें!'
विज्ञापन
कृपया इस तरह की अफ़वाहों पर ध्यान ना दें- सरकार ने ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया है - @IndiaToday - आपसे आग्रह है कि ऐसी भ्रामक खबरें फैलाने से बचें! pic.twitter.com/1peuAtf7AF
विज्ञापन विज्ञापन— Trivendra Singh Rawat (@tsrawatbjp) November 25, 2020
Trending Videos
दून उद्योग व्यापार मंडल ने किया साप्ताहिक बंदी का समर्थन
कोरोना के एक बार फिर से तेजी से फैलने के बाद दून उद्योग व्यापार मंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर साप्ताहिक बंदी के दौरान बड़े मॉल्स आदि प्रतिष्ठानों को भी बंद रखने की मांग की। कहा कि साप्ताहिक बंदी के आदेश केवल छोटे और मंझोले व्यापारियों पर ही लागू न हों।
दून उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष विपिन नागलिया ने कहा कि व्यापारी कोरोना को लेकर शासन-प्रशासन के साथ हैं। कहा कि बाजारों के साथ ही पर्यटन स्थलों को भी रविवार के दिन बंद रखा जाए। जिससे कि कोरोना की रोकथाम हो सके।
कार्यकारी अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि साप्ताहिक बंदी का पालन व्यापारी तभी करेगा जब सभी मॉल आदि बड़े प्रतिष्ठान भी बंद हों। महामंत्री सुनील मैसोन ने कहा कि व्यापारी अपने व्यापार के साथ ही ग्राहक की भी चिंता करता है। उन्होंने व्यापारियों से भी अपील की कि वह भी अपनी ओर से पूरी सुरक्षा अपनाएं।