फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest news: 584 new infected Found, nine died

Coronavirus in Uttarakhand : 24 घंटे के अंदर मिले 584 नए संक्रमित, 09 मरीजों की मौत

Sat, 19 Dec 2020 08:03 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 19 Dec 2020 08:03 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest news: 584 new infected Found, nine died
- फोटो : PTI

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे के अंदर प्रदेश में 584 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, 09 संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 85853 हो गया है। वहीं, 6074 सक्रिय मरीजों का उपचार चल रहा है। 

विज्ञापन


प्रदेश में अब तक 1408 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, आज 556 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। इन्हें मिला कर 77326 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री प्राइवेट कार से पहुंचे दून अस्पताल

कोरोना पॉजिटिव होने के बाद शनिवार को मुख्यमंत्री अपनी प्राइवेट कार से दून अस्पताल पहुंचे। मुख्यमंत्री के साथ सुरक्षा का तामझाम भी बेहद कम था। अस्पताल के सीएमएस डॉ एनएस खत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार के सीटी स्कैन, ईसीजी और ब्लड टेस्ट किए गए हैं। उनकी सभी जांच में सामान्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीतम सिंह की रिपोर्ट निगेटिव सीएम से शुक्रवार को मिले थे

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने इसकी पुष्टि की। शुक्रवार को ही प्रीतम सिंह ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह से पार्टी पदाधिकारी याकूब सिद्दीकी के मामले में मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वे कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। यह जानकारी मिलने के बाद प्रीतम सिंह ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम स्थगित किए और टेस्ट कराया। 

हरिद्वार जिले में को मिलेगा पहला वॉक इन कूलर

कोरोना संक्रमण को हराने के लिए भारत बायोटेक की को-वैक्सीन ट्रायल के अंतिम चरण में है। वहीं रूस की स्पूतनिक-वी का दूसरे चरण का ट्रायल चल रहा है। केंद्र सरकार कभी भी कोविड वैक्सीनेशन को लेकर निर्णय ले सकती है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश के बाद कोविड वैक्सीनेशन के व्यवस्था बनाने की तैयारी शुरू हो गई है और कोरोना वैक्सीन की स्टोरेज के लिए जिले को एक वॉक इन कूलर भी मिलेगा।

यह कूलर सिविल अस्पताल रुड़की में लगाया जाएगा। वॉक इन कूलर में लाखों की संख्या में वैक्सीन स्टोर किया जा सकता है। इसके अलावा छह नए कोल्ड चेन सेंटर भी बनाए जा रहे हैं। इनमें छह आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर और छह डीप फ्रीजर होंगे। हरिद्वार में अभी एक जिला स्तरीय कोल्ड सेंटर और 24 कोल्ड चेन सेंटर हैं। अब कोल्ड चेन सेंटर की संख्या बढ़कर 31 हो जाएगी।  

मौजूदा वैक्सीन को जारी रखना होगा चुनौती

मौजूदा समय में जिले में 12 बीमारियों का वैक्सीनेशन किया जाता है। इनमें गर्भवती महिलाओं को टिटनेस और डिप्थेरिया व नवजात बच्चों को बीसीजी, पेंटा, रोटावायरस, निमोकोकल, एमआर, पोलियो जैसी वैक्सीन दी जाती है। कोविड वैक्सीनेशन अभियान मौजूदा टीकाकरण अभियान के साथ ही चलेगा। ऐसे में भंडारण की क्षमता को बढ़ाने की आवश्यक्ता तो होगी ही साथ ही स्वास्थ्यकर्मियों के लिए भी वैक्सीनेशन चुनौती से कम नहीं होगा।

एक सेंटर में सौ लोगों लगेगी वैक्सीन

वैक्सीनेशन गाइडलाइन के अनुसार एक सेंटर में एक दिन में 100 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन नहीं किया जाएगा। वैक्सीन से यदि कोई रिएक्शन होती है तो उसके लिए तीव्र रिस्पॉस टीमों का भी गठन भी किया गया है। इस कमेटी में अनुभवी चिकित्सक और पैरामेडिकल स्टॉफ शामिल होगा। हर केंद्र में एक टीम तैनात रहेगी। 

स्पेशल सीरिंज से होगा वैक्सीनेशन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक कोविड वैक्सीनेशन के लिए स्पेशल सीरिंज का प्रयोग किया जाएगा। सह सीरिंज ऑटो डिसेबल्ड होगी। सीरिंज को दोबारा प्रयोग में नहीं लाया जा सकेगा।

14 हजार स्वास्थ्यकर्मियों को मिलेगी पहली डोज

हरिद्वार जिले के14 हजार 31 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना की पहली डोज दी जाएगी। इसमें  245 सरकारी अस्पताल और 300 निजी अस्पताल, पैथोलॉजी और रेडियोलॉजी जांच केंद्र के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए स्वास्थ्यकर्मियों से 24 कॉलम का फार्म भरवाया गया था। अब चिह्नित स्वास्थ्यकर्मियों की सूची प्रदेश मुख्यालय भेजी जा चुकी है। 

पहले चरण में कोविड वैक्सीनेशन के लिए तैयारिया तेजी के साथ चल रही है। वैक्सीनेशन के लिए 14 हजार 31 स्वास्थ्कर्मियों की सूची मुख्यालय भेजी जा रही है। मौजूदा कोल्ड चेन सेंटर की भंडारण की क्षमता को बढ़ाने साथ छह नए कोल्ड चेन सेंटर बनाए जा रहे है।
- डॉ. एसके झा, मुख्य चिकित्साधिकारी, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed