फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News: 1391 new covid 19 patient Found Today

Corona In Uttarakhand: 1391 नए संक्रमित मिले, नौ की मौत, मरीजों की संख्या 34 हजार पार 

Tue, 15 Sep 2020 09:06 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News: 1391 new covid 19 patient Found Today
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। मंगलवार को प्रदेश में 1391 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। वहीं, अब संक्रमित मरीजों की संख्या 34 हजार पार पहुंच गई है।  प्रदेश  में अभी भी 10739 एक्टिव मरीज हैं और 23085 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं।  

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 11580 सैंपलों की जांच की गई। इनमें 1391 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। देहरादून जिले में सबसे अधिक 421 कोरोना मरीज मिले हैं। ऊधमसिंह नगर में 318, नैनीताल में 226, हरिद्वार में 219, उत्तरकाशी में 51, पौड़ी में 38, टिहरी में 31, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 27, चंपावत में 23, चमोली जिले में 7 लोग संक्रमित मिले हैं। अल्मोड़ा और बागेश्वर जिले में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं मिला है।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Coronavirus: आज से देहरादून में प्रवेश से पहले खुद के खर्चे पर कराना होगा कोरोना टेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को एम्स ऋषिकेश में 4, दून मेडिकल कालेज में 3, सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी में 2 संक्रमितों ने दम तोड़ा है।

संक्रमण दर सबसे अधिक 6.63 प्रतिशत हुई
सैंपल जांच के साथ तेजी से कोरोना मरीज मिलने के कारण संक्रमण दर का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश की संक्रमण दर अब तक की सबसे अधिक 6.63 प्रतिशत पर पहुंच गई है। नए संक्रमित मरीजों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या कम है। जिससे प्रदेश की रिकवरी दर भी 70 प्रतिशत से कम है।

विधायक कर्णवाल से जुड़े छह और लोग संक्रमित

रुड़क में झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल के तीन रिश्तेदारों समेत उनसे जुडे़ छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इससे पहले विधायक समेत पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

पिछले दिनों झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, उनकी पत्नी वैजयंती माला, सहायक, शुभम, भतीजी और ड्राइवर समेत पांच लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल देहरादून शिफ्ट हो गए थे जबकि बाकी लोग यहीं इलाज कर रहे हैं।

वहीं, सोमवार को विधायक के साले, उनकी पत्नी, गनर, रसोइया और भतीजी समेत छह और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद सभी ने खुद आइसोलेट कर लिया है। 

13 दिनों में 9.28 प्रतिशत रही संक्रमण दर

बता दें कि प्रदेश में अनलॉक-4 से कोविड सैंपलों की जांच बढ़ गई है। बीते 13 दिन में 1.30 लाख से ज्यादा लोगों की जांच की गई। जिसमें 12090 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। एक से 13 सितंबर तक किए गए सैंपल टेस्ट के आधार पर संक्रमण की दर 9.28 प्रतिशत रही है। जो अब तक की सर्वाधिक दर है।

प्रदेश सरकार ने कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सैंपलिंग बढ़ा कर प्रतिदिन 10 हजार करने लक्ष्य रखा था। एक सितंबर से अनलॉक-4 शुरू हो गया है। पिछले 13 दिनों में 1.30 लाख से अधिक सैंपलों की जांच की गई। जांच के साथ संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ी है। वहीं, 1.18 लाख से अधिक लोगों के सैंपल नेगेटिव मिले हैं। हालांकि प्रदेश में 22 हजार से अधिक मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed