फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in uttarakhand latest News: Corona test Mandatory for entry in dehradun from today

Coronavirus: आज से देहरादून में प्रवेश से पहले खुद के खर्चे पर कराना होगा कोरोना टेस्ट 

Tue, 15 Sep 2020 11:28 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 15 Sep 2020 11:28 AM IST
सार

  • प्रशासन ने एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ही जिले के बॉर्डर पर कई जगह बनाए टेस्टिंग बूथ 
  • कोरोना जांच का शुल्क लोगों से ही लिया जाएगा  

विज्ञापन
Coronavirus in uttarakhand latest News: Corona test Mandatory for entry in dehradun from today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना के बढ़ रहे मामलों को देखते हुए मंगलवार से देहरादून जिले में प्रवेश से पहले बूथ पर जांच करानी होगी। जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सोमवार की शाम को कुछ लोगों के सैंपल लिए गए।

विज्ञापन


मंगलवार से पूरी तरह बूथ पर कोविड-19 टेस्ट शुरू हो जाएगा। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, बस अड्डों के साथ ही जिले की सीमा पर टेस्टिंग बूथ बनाए गए हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंगलवार से बगैर कोविड टेस्ट रिपोर्ट के दून में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें: Corona In Uttarakhand: तेजी से बढ़ रहे संक्रमण ने बढ़ाई सरकार की चिंता, सामने हैं ये पांच चुनौतियां
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को बॉर्डर पर कोविड टेस्ट कराना अनिवार्य कर दिया गया है। होम क्वारंटीन और आइसोलेशन से राहत पाने वालों को बॉर्डर चेकपोस्ट पर बनाए गए बूथ पर कोविड टेस्ट की सुविधा दी जाएगी। जांच का भुगतान लोगों को अपने पास से करना होगा। 

मास्क लगाना अनिवार्य

डीएम ने बताया कि अब 96 घंटे की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव होने पर लोगों को जिले में एंट्री दी जाएगी। बताया कि एंटीजन रिपोर्ट 10-15 मिनट में ही मिल जाएगी। बूथ पर हुई जांच 24 घंटे बाद मिलेगी।

आरटी-पीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर संबंधित व्यक्ति को कोविड की गाइडलाइन का पालन करना होगा। अगर रिपोर्टर निगेटिव आती है तो जिले में एंट्री दी जाएगी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना और मास्क लगाना अनिवार्य रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed