फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: If coming to Uttarakhand, bring corona test report

Coronavirus in Uttarakhand : उत्तराखंड आ रहे हैं तो कोरोना जांच रिपोर्ट लेकर आएं

Thu, 03 Sep 2020 10:53 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 03 Sep 2020 10:53 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: If coming to Uttarakhand, bring corona test report
कोरोना वायरस

उत्तराखंड और यूपी सीमा पर सख्ती दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। आलम यह है कि अब यूपी से उत्तराखंड आने वाले लोगों को कोरोना जांच रिपोर्ट दिखाने के बाद प्रवेश दिया जा रहा है। रिपोर्ट न होने की स्थिति में लोगों को क्वारंटीन या फिर लौटाया जा रहा है।

विज्ञापन


Coronavirus in Uttarakhand: संक्रमण में आई तेजी, धीमी हुई ठीक होने वालों की रफ्तार
विज्ञापन


यूपी से उत्तराखंड आने वाले लोगों को पास दिखाने के बाद ही आने दिया जा रहा है। राज्य सरकार के नए दिशानिर्देश के तहतदेश के कुछ जिलों से आने वाले लोगों को सीमा पर कोरोना जांच रिपोर्ट दिखानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को रामपुर सीमा पर यूपी से आ रहे कई लोगों को कोरोना जांच रिपोर्ट न होने पर लौटा दिया गया। नए नियम के बाद सीमा पर जांच करने वाली टीम को भी धूप में जमकर पसीना बहाना पड़ रहा है। कई लोग जांच और क्वारंटीन किए जाने के डर से चोर रास्तों से होकर रुद्रपुर पहुंच रहे हैं।

सभी जगह एक समान नियम लागू होने चाहिए

कोरोना संक्रमण के बाद पहली बार परिवार के साथ रिश्तेदारी में दिनेशपुर जा रहा था। पास की जरूरत नहीं होने पर यूपी से आने दिया, लेकिन रुद्रपुर पहुंचने से पहले रोक दिया गया। सभी जगह एक समान नियम लागू होने चाहिए। - एजाज अहमद, रामपुर

रामपुर से यहां तक आने में कोई रोकटोक नहीं थी। घूमने के लिए एक दिन का समय निकालकर सीमा पर पहुंचे तो कोरोना जांच की रिपोर्ट दिखाने के लिए बोला गया। रिपोर्ट न होने के कारण लौट रहा हूं।
- शंकरलाल, रामपुर

मुरादाबाद से नैनीताल घूमने के लिए चार दोस्तों के साथ आ रहा था। बताया गया था कि अब दूसरे प्रदेश में जाने पर पास अनिवार्य नहीं है। रामपुर सीमा पर कोरोना की जांच रिपोर्ट दिखाने को कहा जा  रहा है।
- सुनील, मुरादाबाद  

रुद्रपुर में परिवार के सदस्य की तबीयत खराब है। इसलिए संभल से जल्दबाजी में चले आया। सीमा पर कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं होने पर रोक दिया गया। सुबह से ही परेशान हूं।
-निक्की, बरेली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed