{"_id":"5edfbd6a8ebc3e43375907f0","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-general-opd-services-will-start-in-rishikesh-aiims-by-the-end-of-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"Coronavirus: ऋषिकेश एम्स में इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएंगी जनरल ओपीडी सेवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Coronavirus: ऋषिकेश एम्स में इस महीने के अंत तक शुरू हो जाएंगी जनरल ओपीडी सेवाएं
Tue, 09 Jun 2020 10:21 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऋषिकेश
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 09 Jun 2020 10:21 PM IST
सार
- लॉकडाउन में 24 मार्च से स्थगित कर दी गईं थी ओपीडी सेवाएं
- एम्स प्रशासन सभी जरुरी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना संक्रमण के विश्वव्यापी प्रकोप के चलते हुए लॉकडाउन के कारण अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में बीते मार्च माह में स्थगित की गई ओपीडी सुविधा को जल्द शुरू करने की तैयारी है। इसके लिए एम्स प्रशासन सभी जरुरी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। उम्मीद है माह के अंतिम सप्ताह में एम्स अस्पताल में जनरल ओपीडी सेवाएं सुचारू हो जाएंगी।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के दुष्प्रभाव के चलते सार्वजनिक स्थानों पर भीड़भाड़ को कम करने के लिहाज से देशभर में बीती 24 मार्च को लॉकडाउन व्यवस्था लागू कर दी गई थी, जिसके मद्देनजर एम्स में वाह्य रोगी विभाग (जनरल ओपीडी) सेवाओं को भी स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
जबकि इस बीच संस्थान में गंभीर रोगियों के लिए ट्रॉमा व इमरजेंसी सेवाएं, दूरदराज रहने वाले मरीजों के चिकित्सकीय परामर्श के लिए टेलीमेडिसीन, वर्चुअल ओपीडी व कोविड स्क्रीनिंग ओपीडी आदि सेवाएं संचालित की जाती रहीं हैं, जो अभी भी जारी हैं। एम्स प्रशासन अब सामान्य मरीजों के लिए शीघ्र ही जनरल ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू करने की तैयारी में जुट गया है। जिसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के अनुरूप की जा रही हैं व्यवस्थाएं
एम्स के डीन (हॉस्पिटल अफेयर्स) प्रो. यूबी मिश्रा का कहना है कि कोरोना संक्रमण के इस काल में जनरल ओपीडी शुरू करने की व्यवस्थाएं भी उसी अनुरूप की जा रही हैं। इसके लिए सभी विभागों से जुड़े विशेषज्ञों से आवश्यक विचार विमर्श कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में करीब 15 दिनों में जनरल ओपीडी सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। इसके लिए विभिन्न विभागों के चिकित्सकों की बैठने के स्थान, मरीजों और तीमारदारों के लिए उचित व्यवस्था के साथ साथ सैनिटाइजर, मास्क आदि सभी जरूरी इंतजामात किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनरल ओपीडी में आने वाले मरीजों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा।