उत्तराखंड: देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में छह मई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू, दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी दुकानें
- रविवार शाम को दोनों जिलों के जिलाधिकारियों ने कोरोना कर्फ्यू तीन दिन बढ़ाए जाने के आदेश जारी किए। आदेश के अनुसार, दुकानों के खुलने का समय दो बजे से घटाकर 12 बजे तक कर दिया गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सरकार ने तीन जिलों में कोरोना कर्फ्यू तीन दिन और बढ़ा दिया है। अब देहरादून, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिले में छह मई तक कर्फ्यू रहेगा। रविवार शाम को तीनों जिलों के जिलाधिकारियों ने कोरोना कर्फ्यू तीन दिन बढ़ाए जाने के आदेश जारी किए।
उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में 5606 नए संक्रमित मिले, 71 की मौत, 2935 मरीज हुए ठीक
आदेश के अनुसार, दुकानों के खुलने का समय दो बजे से घटाकर 12 बजे तक कर दिया गया है। अब आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानें केवल दोपहर 12 बजे तक ही खुलेंगी।
उत्तराखंड: रुद्रप्रयाग में एक हफ्ते के अंदर 40 से ज्यादा नवजात हुए कोरोना संक्रमित
वहीं, निर्माण सामग्री सीमेंट, सरिया, रेत, बजरी, ईंट की दुकानें भी दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। शव यात्रा और अंतिम संस्कार में अधिकतम 20 लोग शामिल हो सकेंगे। शादियों और संबंधित समारोहों में अधिकतम 25 लोगों को अनुमति होगी। कर्फ्यू के दोरान अंतरराज्यीय परिवहन के लिए स्मार्ट सिटी की वेबसाइट http://smartcitydehradun.uk.gov.in पर पंजीकरण और 72 घंटे पहले तक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट लानी होगी।
हरिद्वार के इन ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहेगा कर्फ्यू
लक्सर तहसील क्षेत्र सुल्तानपुर, गोवर्धनपुर, खानपुर, रायसी, भिक्कमपुर, हरिद्वार तहसील क्षेत्र के बहादराबाद, रावली महदूद, रोशनाबाद, रुड़की तहसील क्षेत्र के नारसन बाजार में भी पूर्णत: कर्फ्यू लागू रहेगा।
देहरादून के इन क्षेत्रों में रहेगा कर्फ्यू
यह प्रावधान नगर निगम देहरादून, ऋषिकेश, छावनी परिषद गढ़ी, क्लेमेंटटाउन, नगर पालिका परिषद मसूरी, डोईवाला, विकासनगर, हरबर्टपुर में छह मई की सुबह पांच बजे तक लागू रहेंगे।
ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी में मेडिकल संचालक गिरफ्तार
ऑक्सीमीटर की कालाबाजारी करने के आरोप में एक मेडिकल स्टोर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई एसटीएफ ने राजपुर थाना क्षेत्र में की है। आरोपी के पास से कुछ दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी एसटीएफ पड़ताल कर रही है।
एसटीएफ एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पिछले दिनों कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए पिछले दिनों एक नंबर जारी किया गया था। इसके साथ ही एसटीएफ ने भी हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए थे। हेल्पलाइन नंबर पर एक शिकायत आई थी।
बताया था कि साईं मेडिकोज पर ऑक्सीमीटर के दाम अधिक वसूले जा रहे हैं। इस सूचना पर एसटीएफ के एक कांस्टेबल को मेडिकोज पर भेजा गया। यहां उसे ऑक्सीमीटर 2200 रुपये का बताया गया।
इस पर वहां एसआई विपिन बहुगुणा अपनी टीम लेकर पहुंचे। यहां उन्होंने बिल आदि मांगे तो पता चला कि यह ऑक्सीमीटर महज 1200 रुपये का है। ऐसे में एक हजार रुपये अधिक वसूले जा रहे थे।