फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 16  March: positive patients update

उत्तराखंड में कोरोना: प्रदेश के पांच जिलों में मिले 32 नए कोरोना संक्रमित, बीते 24 घंटे में कोई मौत नहीं

Thu, 17 Mar 2022 07:51 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Thu, 17 Mar 2022 07:51 AM IST
सार

प्रदेश के आठ जिलों में कोई नया संक्रमण का मामला नहीं आया है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम हुई है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 16  March: positive patients update
मिले 9 नए कोरोना वायरस - फोटो : Pixabay

विस्तार

प्रदेश में बीते 24 घंटे के भीतर पांच जिलों में 32 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 ठीक हुए हैं। कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 91898 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के मुुताबिक बुधवार को 5390 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। पांच जिलों में 32 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

विज्ञापन


हरिद्वार जिले में 10, देहरादून में आठ, नैनीताल में आठ, पिथौरागढ़ में पांच, पौड़ी जिले में एक संक्रमित मिला है। आठ जिलों में कोई नया संक्रमित मामला नहीं मिला है। संक्रमितों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या कम हुई है। 18 कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...आप बीती: कितनी दर्दनाक थी वो रात, कैसे-कैसे हो रहे थे एलान...? पढ़ें चश्मदीद कौल परिवार की जुबानी
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्हें मिलाकर 88076 संक्रमितों ने कोरोना को मात दी है। 341 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। अल्मोड़ा, बागेश्वर, उत्तरकाशी, टिहरी, रुद्रप्रयाग जिले में सक्रिय मामले दहाई से कम हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 95.84 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.59 प्रतिशत दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed