फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 13 October: 6 positive found and No Patient Died

उत्तराखंड में कोरोना: बुधवार को मिले छह नए संक्रमित, घटकर 153  हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Wed, 13 Oct 2021 07:30 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 13 Oct 2021 07:30 PM IST
सार

Corona Cases in Uttarakhand Today: बुधवार को प्रदेश में 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,  हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand COVID-19 News today 13 October: 6 positive found and No Patient Died
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में छह नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि 10 मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 153 पहुंच गई है। जबकि मंगलवार को प्रदेश में 158 सक्रिय मरीज थे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 14479 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत,  हरिद्वार, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी ,ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। जबकि तीन जिलों देहरादून में तीन, नैनीताल में दो और पौड़ी में एक संक्रमित मिला है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...  डेंगू का डंक: हरिद्वार में डेंगू मरीज की मौत से विभाग में हड़कंप, रुड़की के तीन और मरीजों में पुष्टि
विज्ञापन
विज्ञापन


संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत पहुंची
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343701 हो गई है। इनमें से 330032 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7397 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.02 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है। 

ब्लैक फंगस का एक नया मामला
प्रदेश में ब्लैक फंगस का खतरा अभी टला नहीं है। बुधवार को एक मरीज में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। जिसे उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश में भर्ती किया गया। अब तक कुल मरीजों की संख्या 589 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून जिले में ब्लैक फंगस का एक और मामला सामने आया है। प्रदेश में अब तक ब्लैक फंगस मरीजों की संख्या 589 हो गई है। जबकि 132 मरीजों की मौतें हुई है। 376 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

रफ्तार धीमी होने से कठिन हो रहा टीकाकरण का लक्ष्य

उत्तराखंड में कोविड टीकाकरण की रफ्तार धीमी होने से प्रतिदिन का लक्ष्य बढ़ रहा है। बीते 10 दिनों में 2.43 लाख वैक्सीन की डोज लगाई गई। दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य हासिल करने के लिए अब 66 हजार से अधिक टीके हर रोज लगाने होंगे।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन (एसडीसी) की ओर जारी कोविड वैक्सीन विश्लेषण रिपोर्ट के अनुसार उत्तराखंड में पिछले 10 दिनों में वैक्सीनेशन की रफ्तार तेजी से गिरी है। राज्य में तीन से 12 अक्तूबर के बीच केवल 2.43 लाख वैक्सीन डोज दी गईं। बीते 20 दिनों में वैक्सीनेशन में आई कमी के बाद अब निर्धारित तिथि 31 दिसंबर तक लक्ष्य पूरा कर पाना कठिन है। इस कमी के बाद अब अगले 80 दिन के लिए प्रतिदिन दी जाने वाली वैक्सीन का लक्ष्य बढ़कर 66266 हो गया है।

एसडीजी अनुसार 13 अक्तूबर तक राज्य में 18 वर्ष से ज्यादा उम्र के 74.21 लाख लोगों को पहली डोज और 33.79 लाख लोगों को दोनों डोज दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार राज्य में कोविड वैक्सीन की जरूरत वाले लोगों की कुल संख्या 80.50 लाख से अधिक है। हर व्यक्ति को दो डोज के हिसाब में राज्य में वैक्सीन की कुल 1.61 करोड़ से ज्यादा डोज दी जानी हैं।

पहले प्रतिदिन का लक्ष्य काफी तेजी से कम हो रहा था। पिछले 20 दिनों में टीकाकरण की रफ्तार कम होने से प्रतिदिन का लक्ष्य बढ़ रहा है। शत प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य हासिल करने के लिए अब 80 दिन का समय शेष रह गया है।
- अनूप नौटियाल, अध्यक्ष, एसडीसी फाउंडेशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed