डेंगू का डंक: हरिद्वार में डेंगू मरीज की मौत से विभाग में हड़कंप, रुड़की के तीन और मरीजों में पुष्टि
कोरोना संक्रमण के बाद अब डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुड़की सिविल अस्पताल की लैब में हुई रैपिड जांच के बाद तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। डेंगू पीड़ितों में दो मोहनपुरा और एक सालियर निवासी है। अब इन मरीजों की एलाइजा जांच करवाई जाएगी। इसमें भी डेंगू की पुष्टि होने पर इनके परिजनों से संपर्क किया जाएगा।
कोरोना संक्रमण के बाद अब डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मंगलवार को सिविल अस्पताल में आए तीन बुखार पीड़ित मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अस्पताल की पैथोलॉजिस्ट डॉ. रितु खेतान ने बताया कि तीन मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले भी मोहनपुरा से एक मरीज में डेंगू की पुष्टि हुई थी। बताया कि डेंगू पीड़ित मरीजों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दे दी गई है।
जिला मलेरिया अधिकारी गुरनाम सिंह ने बताया कि जिन मरीजों में रैपिड जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है, उनकी अब एलाइजा जांच कराई जाएगी। एलाइजा में यदि डेंगू की पुष्टि होती है तो टीम मोहनपुरा और सालियर जाकर सर्वे करेगी। इसके साथ ही क्षेत्र में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव करवाया जाएगा।
ऋषिकुल में डेंगू मरीज की मौत होने से विभाग में हड़कंप
हरिद्वार की ऋषिकुल कॉलोनी में डेंगू मरीज की मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। जिससे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कॉलोनी पहुंचकर लोगों को जागरूक किया और जमा पानी को हटवाया।
हरिद्वार जिले में अभी तक डेंगू के 17 मरीज सामने आ चुके हैं। इनमें से अधिकांश मरीज ठीक हो चुके हैं। ऋषिकुल कॉलोनी के एक डेंगू मरीज का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा था। उसकी तबीयत अधिक खराब होने से उसे ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी, लेकिन स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को सोमवार को उसकी डेंगू से मौत होने की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से एम्स ऋषिकेश में डेंगू से मरीज की मौत होने की जानकारी सामने आई। जिससे स्वास्थ्य विभगा के हाथ पांव फूल गए। जिला मलेरिया अधिकारी डा. गुरनाम सिंह का कहना है कि ऋषिकुल कॉलोनी में लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक करने के लिए टीम को भेजा गया था। उन्होंने बताया कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।