फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Covid 19 Cases increase, recovery rate decreased

Coronavirus: उत्तराखंड में कोरोना काल का 14वां सप्ताह बीता, संक्रमण के मामले बढ़े, रिकवरी में आई कमी

Sun, 21 Jun 2020 09:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 21 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Covid 19 Cases increase, recovery rate decreased
- फोटो : फाइल फोटो

उत्तराखंड के कोरोना काल के 14वां सप्ताह बीत गया है। इस सप्ताह में संक्रमण के मामले बढ़ने के साथ ही रिकवरी में कमी आई है। वहीं, चार प्रतिशत सैंपल टेस्ट कम हुए हैं। अब सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग बढ़ाने पर जोर दिया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेजों में सैंपलों की क्षमता बढ़ाने को आधुनिक टेस्टिंग मशीन स्थापित करने के साथ ही जिलों में सैंपल जांच के लिए ट्रू नेट मशीन स्थापित की जा रही है। 

विज्ञापन


प्रदेश में पहले सप्ताह में तीन संक्रमित मामले मिले थे, लेकिन 10 वें सप्ताह (17 से 23 मई) के बाद यानी लॉकडाउन 4 के बाद प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामलों में तेजी आई। वर्तमान में संक्रमितों का आंकड़ा 2300 पार कर चुका है। 13वें सप्ताह (7 से 13 जून) की तुलना में 14वें सप्ताह (14 से 20 जून) में 281 रिकवरी कम हुई है। वहीं, 331 सैंपलों की टेस्टिंग में कमी और सात प्रतिशत संक्रमण के मामले बढ़े हैं। जबकि बीते सप्ताह छह कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की मौत हुई है। 

विज्ञापन

प्रदेश में 2400 प्रतिदिन सैंपल टेस्ट का प्लान

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के आधार पर कोरोना आंकड़ों का अध्ययन कर रहे सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के संस्थापक अनूप नौटियाल का कहना है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए और सतर्क होने की जरूरत है। 

प्रदेश में कोरोना के संदिग्ध लक्षणों की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिदिन 2400 सैंपल टेस्ट करने का प्लान बनाया है। तीन मेडिकल कॉलेजों में आधुनिक टेस्टिंग मशीन लगाने के लिए सरकार की ओर से 11.25 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई। वहीं, जिलों में सैंपल जांच के लिए ट्र नेट मशीन स्थापित की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed