फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: central government allowed additional supply of 60 metric tons of oxygen to Uttarakhand

कोरोना काल में राहत: केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को दी ऑक्सीजन की 60 मीट्रिक टन अतिरिक्त सप्लाई की अनुमति

Fri, 07 May 2021 08:11 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 May 2021 08:11 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: central government allowed additional supply of 60 metric tons of oxygen to Uttarakhand
ऑक्सीजन - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

केंद्र सरकार ने राज्य के लिए 60 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की अतिरिक्त आपूर्ति की अनुमति प्रदान कर दी है। अब प्रदेश में 183 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिलती रहेगी। 

विज्ञापन


शुक्रवार को सचिवालय में मीडिया से मुखातिब स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि नरेंद्र नगर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है। जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और चमोली में अगले कुछ दिनों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। राज्य सरकार ने अन्य जिलों के लिए ऑक्सीजन प्लांट की डिमांड भेजी है। दून मेडिकल कॉलेज में 40 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड स्थापित किए गए हैं। कोरोनेशन अस्पताल में भी बेड की संख्या बढ़ाई गई है।
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में रिकॉर्ड 9642 नए संक्रमित मिले, 137 की मौत, एक्टिव केस 67 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव के मुताबिक बीते एक सप्ताह में राज्य सरकार की ओर से 500 ऑक्सीजन सिलिंडर विभिन्न प्रयासों से लाए गए हैं। कुछ दिनो में 500 और सिलिंडर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीएसआर के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है।

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का निधन, सीएम ने जताया शोक

सभी प्राइवेट अस्पतालों को रेमडेसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए निर्देश दिए गए हैं। ओवरचार्जिंग को लेकर भी सख्त हिदायत सरकार की तरफ से दी गई है। प्राइवेट अस्पतालों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मरीज को बेहतर इलाज के साथ ही पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।

दो लाख कोविड मरीज, डेढ़ लाख स्वस्थ हुए

प्रदेश सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब तक कोविड के 40 लाख सैंपल लिए जा चुके हैं। प्रदेश में करीब दो लाख कोविड मरीज हैं, जिनमें से करीब डेढ़ लाख स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य सचिव अमित नेगी ने बताया कि बीते 24 घंटे में लगभग 4500 के करीब मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं।

यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। प्रदेश में प्रत्येक दस लाख पर टेस्टिंग रेट अन्य राज्यों की तुलना में अधिक है। पूरे प्रदेश में 17 लाख लोगों को वैक्सीनेशन की पहली और पांच लाख को दूसरी डोज भी लग चुकी है। वर्चुअल ओपीडी और ई-संजीवनी पोर्टल के जरिये लगातार दूरस्थ इलाकों तक सेवाएं दी जा रही हैं। वर्तमान में एक हजार से अधिक प्रदेशवासियों को घर बैठे निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है।

होम आइसोलेशन की जिम्मेदारी जावलकर को 
सचिव अमित नेगी ने बताया कि राज्य सरकार ने होम आइसोलेशन के लिए सचिव दिलीप जावलकर को जिम्मेदारी दी है। इसके अलावा सचिव सौजन्या को कोविड किट वितरण की जिम्मेदारी दी गई है।

वैक्सीनेशन के लिए 100 करोड़ रुपये जारी
18 से 45 वर्ष के बीच के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन के लिए पहले ही 100 करोड़ का बजट जारी किया जा चुका है। अगले कुछ दिनों में प्रदेश में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन पहुंच जाएगी। 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है।

कालाबाजारी मामले में दो मुकदमे दर्ज
आईजी अमित सिन्हा ने बताया कि ऊधमसिंह नगर जिले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं। एक ओवर चार्जिंग को लेकर है और दूसरा मामला ऑक्सीमीटर को महंगे दाम में बेचने से संबंधित है। देहरादून में भी बिना बिल के ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में कारवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed