फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus In Uttarakhand: Senior Journalist Rajendra joshi died due to corona in dehradun

उत्तराखंड: कोरोना संक्रमित वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Fri, 07 May 2021 07:10 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 07 May 2021 07:10 PM IST
सार

राजेंद्र जोशी को कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर आरोगयधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन
Coronavirus In Uttarakhand: Senior Journalist Rajendra joshi died due to corona in dehradun
राजेंद्र जोशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के वरिष्ठ पत्रकार और राज्य स्तरीय विज्ञापन अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेंद्र जोशी का शुक्रवार को कोरोना से निधन हो गया। उन्हें कुछ दिन पहले तबीयत खराब होने पर आरोगयधाम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार शाम को उन्होंने अंतिम सांस ली। 

विज्ञापन


वहीं, सीएम ने भी राजेंद्र जोशी के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके परिवार के साथ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रंगकर्मी सुरेंद्र भंडारी का कोरोना से निधन
रंगकर्मी और उत्तराखंडी फिल्मों के कलाकार सुरेंद्र भंडारी का कोरोना से निधन हो गया है। भंडारी का देहरादून व उत्तराखंड के रंगमंच में अतुलनीय योगदान रहा है। युवमंच, युगांतर और कला मंच जैसी रंगमंच की संस्थाओं के निर्माण, उनके नाटकों के मंचन, अभिनय निर्देशन आदि में उनका खासा योगदान रहा है। सुरेंद्र भंडारी ने गढ़वाली फिल्म ‘कभी सुख, कभी दुख’ में अभिनय और ‘मेरी प्यारी बोई’ का निर्देशन किया। बेगम का तकिया, अंधा युग, डेथ इन इंस्टालमेंट, पहला विद्रोही, दुलारी बाई, कागज की कतरनें, जात न पूछो साधू की, काफी हाउस में इंतजार, रागदरबारी, खौफ की परछाइयां जैसे नाटकों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने भंडारी की मृत्यु को पूरे राज्य के रंगमंच व क्षेत्रीय भाषायी फिल्मों के लिए एक बड़ा आघात बताया। बताया कि स्व.भंडारी के परिवार में पत्नी के अलावा एक बिटिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed