फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: Boating Will start in Tehri lake from on Tuesday after 187 days

उत्तराखंड: टिहरी झील में 187 दिन बाद मंगलवार से शुरू होगा रोमांच का सफर, कर सकेंगे बोटिंग

Mon, 21 Sep 2020 08:25 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 21 Sep 2020 08:25 PM IST
सार

  • बोटिंग गतिविधि शुरू करने को प्रशासन ने दी मंजूरी 
  • फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य बोट ही चलेंगी

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: Boating Will start in Tehri lake from on Tuesday after 187 days
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

कोरोना संक्रमण के कारण पिछले 187 दिन से वीरान पड़ी टिहरी झील में मंगलवार से रोमांच का सफर शुरू होगा। अनलॉक-4 की गाइड लाइन के अनुसार जिला प्रशासन ने झील में सशर्त बोटिंग गतिविधि शुरू करने की मंजूरी दे दी है। फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य बोटें ही चलेंगी। 

विज्ञापन

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में कोरोना संक्रमण के कारण 17 मार्च 2020 से बोटों का संचालन बंद था। हालांकि 12 जुलाई को सिर्फ एक दिन के लिए झील में बोटों का संचालन हुआ था, जिसके बाद बोट यूनियन ने सालभर का लाइसेंस शुल्क 60 हजार माफ करने, आगामी एक वर्ष तक लाइसेंस शुल्क माफ करने की मांग को लेकर बोटों का संचालन बंद कर दिया था। 
विज्ञापन



झील में 99 बोटों का संचालन होता है। स्पीड बोट, पॉवर बोट, जेड अटैक, जेड स्की, डॉलफिन राइड, हॉटडाग, फ्लाई, बनाना राइडिंग, वाटर स्कूटर के अलावा झील में पैरा सिलिंग जैसी जलक्रीड़ा भी होती हैं। अनलॉक-4 की गाइड लाइन के तहत मंगलवार से प्रशासन ने झील में सशर्त बोटिंग गतिविधि शुरू करने की मंजूरी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

थर्मल स्क्रीनिंग होगी

टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण के एसीईओ पीआर चौहान ने बताया कि बोट संचालकों को प्रत्येक व्यक्ति का बोटिंग स्थल से 100 मीटर दूरी पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। साथ ही प्रत्येक राउंड के बाद बोट को सैनिटाइज किया जाएगा, पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना होगा, शारीरिक दूरी के साथ ही बोटिंग क्षमता की 50 फीसदी सीटों पर ही पर्यटकों को बैठाना होगा।

श्री गंगा-भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि गाइडलाइन के अनुसार फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य तरह की बोट ही संचालित की जाएगी। उन्होंने बताया कि स्पीड बोट और बोट के किराए में कोई इजाफा नहीं किया गया है। पूर्व की भांति ही स्पीड बोट का 500 और सामान्य बोट का 300 रुपये रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed