{"_id":"6089a6c0e5fe456baf14f7e0","slug":"coronavirus-in-uttarakhand-ayush-homeopathic-doctors-will-sit-in-state-and-district-control-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में कोरोना: राज्य और जिला कंट्रोल रूम में बैठेंगे आयुष होम्योपैथिक डॉक्टर, कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टी रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड में कोरोना: राज्य और जिला कंट्रोल रूम में बैठेंगे आयुष होम्योपैथिक डॉक्टर, कर्मचारियों और डॉक्टरों की छुट्टी रद्द
Wed, 28 Apr 2021 11:49 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 28 Apr 2021 11:49 PM IST
सार
- संक्रमण से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को सरकार की ओर से 24 घंटे लोगों को आयुष किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आयुष विभाग को 5.85 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
फोन
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
देहरादून में आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए आयुष व होम्योपैथिक डॉक्टरों को राज्य व जिला कंट्रोल रूम में बैठ कर सेवाएं देंगे। संक्रमण से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को सरकार की ओर से 24 घंटे लोगों को आयुष किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आयुष विभाग को 5.85 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
विज्ञापन
बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं के अधिकारियों के साथ कोविड को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में लोगों की कोविड से संबंधित निशुल्क सहायता देने, आयुष किट देने और काउंसिलिंग करने के लिए संयुक्त रूप से आयुष हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में मानक के अनुरूप आर्युेवेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सक उपलब्ध हो सकें।
विज्ञापन
उत्तराखंड: 24 घंटे में रिकॉर्ड 108 मरीजों की मौत, 6054 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 45 हजार पार
विज्ञापन
इसके लिए तत्काल संविदा के माध्यम से चिकित्सकों की भर्ती कराने से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। हर्रावाला में आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राजकीय आर्युेवेदिक मेडिकल कालेज में कोविड के लिए 60 बेड बनाए जाएंगे, जिसमें 20 आक्सीजन बेड होंगे। बैठक में सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा डी.सेंथिल पांडियन, निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं डॉ.एबी भट्ट, निदेशक आयुर्वेद डॉ.एमपी सिंह, कुलसचिव राजकीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय उत्तम कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।
देहरादून: मसूरी और विकासनगर समेत चार जगहों पर लगा कोरोना कर्फ्यू, खुलेंगी केवल जरूरी चीजों की दुकानें
आयुर्वेद विभाग में डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द
आयुष मंत्री ने कहा कि इस समय कोरोना जंग में सभी को एकजुटता से काम करना है। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए आयुष और होम्योपैथिक विभाग में डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है।