फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand : 7500 Remdesivir injection Received today

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड को मिले 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन, स्टेट प्लेन से देर रात पहुंची खेप

Wed, 28 Apr 2021 12:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 28 Apr 2021 12:30 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मंगलवार सुबह स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था। राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुंची।

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand : 7500 Remdesivir injection Received today
उत्तराखंड पहुंचे रेमडेसिविर इंजेक्शन - फोटो : Twitter @TIRATHSRAWAT

विस्तार

उत्तराखंड को और 7500 रेमडेसिविर के इंजेक्शन मिल गए हैं। मंगलवार देर शाम स्टेट प्लेन से अहमदाबाद से यह खेप उत्तराखंड पहुंची। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि अब प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होगी। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मंगलवार सुबह स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था। राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुंची।  
विज्ञापन


उत्तराखंड: पहली बार 24 घंटे में 96 मरीजों की मौत, 5703 नए संक्रमित मिले, एक्टिव केस 43 हजार पार
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19 संक्रमण के बाद इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले इस  इंजेक्शन का पर्याप्त कोटा प्रदेश के पास हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन भेजने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से जूझ रहे किसी भी प्रदेशवासी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी ना हो। 

कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में संक्रमित मरीजों की मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत से भी ज्यादा

बताया गया कि बीते तीन दिन में ही उत्तराखंड में लगभग 11 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हो गई है। बीते शनिवार को भी उत्तराखंड में 3500 रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हुई थी। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड को 2000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की और आपूर्ति हो जाएगी।


11 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र में किया गया सैनिटाइजेशन
प्रदेश स्तर पर कोरोना से चल रही जंग में सभी निगम, पालिका और नगर निकायों में बड़े पैमाने पर सैनिटाइजेशन का अभियान चल रहा है। इसके तहत मंगलवार को प्रदेशभर में 11 लाख वर्ग मीटर क्षेत्र को सैनिटाइज किया गया।

सैनिटाइजेशन अभियान के नोडल अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने बताया कि मंगलवार को सैनिटाइजेशन के काम में प्रदेशभर के 1360 कर्मचारी शामिल हुए। कोविड से बचाव के लिए जागरूकता को 551 वाहन चलाए गए, जबकि 416 लाउडस्पीकरों का इस्तेमाल किया गया।

उन्होंने बताया कि 11 लाख वर्ग मीटर सार्वजनिक स्थान, बाजार, पार्क, पार्किंग, बस स्टैंड, टैक्सी स्टैंड, भीड़ वाले क्षेत्रों में सैनिटाइजेशन किया गया। इसमें 4644 लीटर सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया गया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में 2741 किलो ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed