फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 35 more infected Student found in IIT Roorkee, all isolated

उत्तराखंड में कोरोना: आईआईटी रुड़की में 35 और संक्रमित मिले, सभी को किया आइसोलेट

Fri, 16 Apr 2021 12:33 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Apr 2021 12:33 AM IST
सार

  • रुड़की में बढ़ा संक्रमण, 175 लोग मिले कोरोना संक्रमित
  • स्वास्थ्य विभाग ने सभी को किया आइसोलेट, सैंपलिंग पर बढ़ाया जोर

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 35 more infected Student found in IIT Roorkee, all isolated
कोरोना वायरस की जांच - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

रुड़की में कोरोना संक्रमण तेजी सेे बढ़ रहा है। रुड़की और देहात में एक बार फिर 175 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से 35 मरीज आईआईटी रुड़की के शामिल हैं। सभी संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग तेज कर दी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को रुड़की में 175 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें सबसे अधिक आईआईटी में 35, मंगलौर और नारसन के 41 संक्रमित शामिल हैं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि कोरोना संक्रमित सभी मरीजों को होम आइसोलेट और कोविड केयर सेंटरों में रखा जा रहा है। साथ ही रोजाना होने वाली सैंपलिंग भी बढ़ाई जा रही है। 
विज्ञापन


कोरोना की दूसरी लहर: उत्तराखंड में रात साढ़े 10 से सुबह पांच बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू, कोचिंग संस्थान और स्वीमिंग पूल बंद
विज्ञापन
विज्ञापन


आईआईटी के एमटेक के छात्र का नहीं हुआ पोस्टमार्टम
आईआईटी रुड़की में हॉस्टल के कमरे में क्वारंटीन एमटेक सेकेंड ईयर के छात्र चंडीगढ़ निवासी प्रेम सिंह की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। वे बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव अपने साथ ले गए। कोरोना पॉजिटिव के संपर्क में आने के बाद छात्र की जांच की गई थी, जिसमें उसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। छात्र को कमरे में ही क्वारंटीन कर दिया गया था। बुधवार दोपहर बाद छात्र बेहोशी की हालत में मिला था। इसके बाद उसे आईआईटी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां से उसे सिविल अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पुलिस ने मामले की सूचना परिजनों को दी थी। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि मृतक के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया था। इसके लिए उन्होंने डीएम से अनुमति ली थी। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 2220 नए संक्रमित मरीज, एक्टिव केस 12 हजार पार 

कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 13 छात्राएं संक्रमित 
गोवर्धनपुर के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में 13 छात्राएं और एक भोजन माता में कोरोना की पुष्टि हुई है। विभाग ने सभी को छात्रावास में ही आइसोलेट कर दिया है। अन्य छात्राओं और स्टाफ अलग रखा गया है। बृहस्पतिवार को विभाग की टीम ने विद्यालय में छात्राओं और अन्य स्टाफ के कोरोना जांच के लिए सैंपल लिए थे। खानपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि 13 छात्राएं और एक भोजन माता में कोरोना की पुष्टि हुई है। छात्रावास को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी की जा रही है। उधर, जब विद्यालय की वार्डन प्रतिमा से संपर्क करने की कोशिश की गई तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

नारसन बॉर्डर पर रिकॉर्ड 41 यात्री पॉजिटिव आए 
नारसन बॉर्डर पर बृहस्पतिवार को 41 यात्रियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। सभी को लौटाकर संबंधित जिले के अधिकारियों को अवगत कराया गया है। महाकुंभ के 12 और 14 अप्रैल के शाही स्नान के बाद फलौदा बाईपास से रूट डायवर्जन किया गया था। बृहस्पतिवार को रूट बंद होने से नारसन बॉर्डर पर बाहर से आने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसे देखे हुए नारसन बॉर्डर पर बनाए गए आठ टेस्टिंग काउंटर पर जांच कराने वालों की लाइन लगी रही। इस दौरान बाहरी राज्यों से आने वाले लोगों की कोरोना जांच की गई तो 41 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed