फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 28 New Patients tested Covid 19 positive Today

Coronavirus In Uttarakhand: बुधवार को 28 और पॉजिटिव मरीज मिले, 3258 पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा

Wed, 08 Jul 2020 08:46 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 08 Jul 2020 08:46 PM IST
सार

  • एडवाइजरी न मानने वाले पर्यटकों को मसूरी से लौटाया
  • कोरोना के चार मरीज मिलने पर मसूरी का  भट्ठा गांव पाबंद
  • देहरादून, हल्द्वानी और कोटद्वार में तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 28 New Patients tested Covid 19 positive Today
- फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड में बुधवार को 28 नए मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 3258 पहुंच गई है। वहीं, आज प्रदेश में बुधवार को तीन कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई। आज 29 मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, देहरादून में नौ(एक प्राइवेट लैब), हरिद्वार में छह, नैनीताल में दो, पौड़ी और उत्तरकाशी में चार-चार और ऊधमसिंह नगर में तीन मामले सामने आए हैं। 
विज्ञापन


आज देहरादून, हल्द्वानी और कोटद्वार में तीन कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में 79 वर्षीय बुजुर्ग, देहरादून के एक निजी अस्पताल में 52 वर्षीय व्यक्ति और कोटद्वार में 51 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़ें: Coronavirus in Uttarakhand : कोरोना से लड़ेगा बांस से बना इको फ्रेंडली सैनिटाइजर डिस्पेंसर 

बता दें कि अब तक प्रदेश में 2650 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। अभी भी 534 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 46 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, प्रदेश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 81.34 फीसदी है।

कोरोना के चार मरीज मिलने पर भट्ठा गांव पाबंद 

मसूरी में भट्ठा गांव में कोरोना संक्रमण के चार मरीज सामने आने के बाद गांव पाबंद कर दिया गया है। गांव से बाहर लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कंटोंमेंट जोन के दायरे में आने वाले लोगों को सभी नियमों का पालन करना होगा।

एसडीएम प्रेमलाल ने बताया कि भट्ठा गांव में एक ही परिवार चार लोगों में कोरोना संक्रमण मिलने पर गांव को पाबंद करने के बाद लोगों को सभी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए भी पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि चारों के संपर्क में आए सभी लोगों को होम क्वारंटीन किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संक्रमित लोगों के संपर्क में आए लोगों की कोरोना जांच के लिए सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नगर पालिका की ओर से गांव में सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। 

एडवाइजरी न मानने वाले पर्यटकों को मसूरी से लौटाया

बाहरी राज्यों से मसूरी आने पर उत्तराखंड सरकार की एडवाइजरी का पालन ना करने वाले कई पर्यटकों को बुधवार को कोल्हूखेत से लौटा दिया। जिला प्रशासन की ओर से मसूरी और ऋषिकेश में पर्यटकों को शर्तों के अनुसार आने की छूट दी गई है।

मसूरी प्रशासन और पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से बुधवार को मसूरी के प्रवेश द्वार कोल्हूखेत पर चेकिंग अभियान चलाया। बाहरी राज्यों से मसूरी आने वाले लोगों को 72 घंटे के भीतर आईसीएमआर से प्रमाणित कोरोना निगेटिव रिपोर्ट देखी जा रही है। जिन लोगों ने कोरोना टेस्ट नहीं करवाया, उनको मसूरी में सात दिनों कि बुकिंग के साथ सात दिनों का क्वारंटीन रहने का फार्म भरवाया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग दोनों नियमों का पालन नहीं कर रहे है उनको मसूरी में प्रवेश नहीं करने दे रहे हैं।

मसूरी एसडीएम प्रेमलाल ने कहा कि मसूरी में पर्यटकों को आने की छूट दी गई है। इससे मसूरी में व्यापार को संचालित किया जा सके व आर्थिक रूप से मजबूत किया जा सके। उन्होंने कहा कि मसूरी में पर्यटकों के प्रवेश को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिनका पालन करना जरूरी है।

नियमों का पालन न करने वालों को मसूरी में आने नहीं दिया जायेगा। मसूरी कोतवाल देवेंद्र असवाल और कोविड-19 इंचार्ज आशुतोष सती ने कहा कि बाहरी राज्यों से मसूरी आने वाले लोगों को पुलिस टीम द्वारा कोल्हूखेत में चेक किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed