फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Uttarakhand: 20 percent Sanitizer of Total India Need Made in Haridwar

#LadengeCoronaSe: कोरोना से लड़ने को हरिद्वार में तैयार हो रहा ‘हथियार’, दिन-रात काम में जुटे कर्मचारी

Wed, 15 Apr 2020 11:07 AM IST
अलका त्यागी राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार
राजेश शर्मा, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 15 Apr 2020 11:07 AM IST
सार

  • देश की कुल जरूरत का बीस प्रतिशत सैनिटाइजर हरिद्वार में हो रहा तैयार
  • दिन रात तीन शिफ्टों में काम कर रहे करीब 40 हजार कर्मचारी
     

विज्ञापन
Coronavirus in Uttarakhand: 20 percent Sanitizer of Total India Need Made in Haridwar
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देश को हिलाकर रख देने वाले कोरोना वायरस से जंग में हरिद्वार भी ‘हथियार’ बनाने में जुटा है। जी हां, आपको जानकर आश्चर्य होगा कि देश की कुल आवश्यकता का करीब 20 प्रतिशत सैनिटाइजर और अन्य आवश्यक दवाओं का उत्पादन अकेले हरिद्वार में किया जा रहा है।

विज्ञापन


जिले में दिन रात काम कर रही 720 फैक्ट्रियों में से करीब पांच सौ फार्मा कंपनियों में 40 हजार के आसपास कर्मचारी तीन शिफ्टों में काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में वजूद में आया सिडकुल फार्मा कंपनियों का बड़ा हब है। यहां एशिया की सबसे बड़ी दवाई सप्लाई करने वाली कंपनी एकम्स ड्रग्स समेत छोटी-बड़ी सैकड़ों कंपनियां कार्यरत हैं। इस समय देश में कोरोना के संक्रमण से बचाने में हरिद्वार की कंपनियां बड़ा योगदान दे रही हैं।
विज्ञापन


फार्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश महामंत्री और हरिद्वार इकाई के अध्यक्ष अनिल शर्मा की मानें तो कुल आवश्यकता का बीस प्रतिशत सैनिटाइजर एवं अन्य जरूरी दवाईयां कैप्सूल, टेबलेट, सिरप, इंजेक्शन एवं अन्य सहयोगी दवाइयां यहीं बन रही हैं। सैनिटाइजर की करीब 50 लाख बोतल प्रतिदिन बनाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लॉकडाउन के दौरान सभी फार्मा कंपनियों को अति आवश्यक श्रेणी में शामिल करते हुए विशेष अनुमति दी गई थी। कंपनियों में उत्पादन करने में जुटे कर्मचारियों और अधिकारियों की आवाजाही को लेकर विशेष पास जारी करने के साथ ही माल लाने और ले जाने के लिए भी प्रशासन भरपूर सहयोग दे रहा है।

हर कर्मचारी का आना जरूरी, वरना होगी कार्रवाई

जिलाधिकारी सी रविशंकर ने बताया कि अति आश्यक सेवाओं में शामिल की गई फार्मा इंडस्ट्री के जिन भी अफसरों, कर्मचारियों की ड्यूटी इस समय लगाई गई है, उनका ड्यूटी पर आना आवश्यक है। ऐसे में अगर कोई काम पर नहीं आएगा तो उसके विरुद्ध श्रम कानून के तहत कार्रवाई करने की अनुमति फैक्ट्री संचालकों को दे दी गई है।

हरिद्वार के पास बड़ा टारगेट है। ऐसे में इन कंपनियों का सामान लाने, ले जाने समेत ढुलाई के बाद खाली जाने वाले ट्रकों को देश में कहीं भी न रोका जाए, इसके लिए सभी राज्यों के प्रशासनिक अधिकारियों को पत्र भेजकर आग्रह किया गया है।
-सी. रविशंकर, डीएम

फार्मा इंडस्ट्री कोरोना संक्रमण के दौर में पूरी मजबूती के साथ देश के साथ खड़ी है। पूरा फोकस उत्पादन पर है।
-संदीप जैन, प्रदेश अध्यक्ष, फार्मा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed