हरिद्वार: जांच के दौरान अस्पताल से फरार हुआ कोरोना से संदिग्ध मरीज, घर से पकड़ा
- देर शाम को पुलिस प्रशासन ने घर से पकड़ा, ली राहत की सांस
दुबई में करता है नौकरी
- सिविल अस्पताल में गया था दिखाने
- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार परीक्षा स्थगित की
दुबई में करता है नौकरी
- उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार परीक्षा स्थगित की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुबई से लौटकर आया कारोना आशंकित मरीज जांच के दौरान चिकित्सकों को चकमा देकर नौ दो ग्यारह हो गया। उसके फरार होते हुए पूरे स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्यकर्मी, पुलिस और एंबुलेंस उसकी तलाश में जुट गई। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने उसे घर से पकड़ लिया। इसके बाद उसे हरिद्वार अस्पताल में भर्ती कराया गया।
कोतवाली गंगनहर का रामपुर निवासी एक युवक आठ मार्च को दुबई से रुड़की अपने घर आया था। वह दुबई में नौकरी करता है। एक सप्ताह से उसे खांसी बुखार की शिकायत थी। वह सोमवार को सिविल अस्पताल में दिखाने गया था। वहां चिकित्सकों को उसकी जांच करने पर कोरोना वायरस जैसे लक्षण दिखाई दिए। इस पर चिकित्सक ने जैसे ही उसको अस्पताल में भर्ती करने को कहा तो वह भर्ती किए जाने की बात सुनते ही मौका पाकर भाग गया।
जांच के बाद उसे कोरोना आइसोलेशन वार्ड में रखा जाना था। इस दौरान चिकित्सक अस्पताल में मौजूद अन्य मरीजों की जांच करने में लगे थे, तभी अचानक से अस्पताल में यह खबर फैल गई कि कोरोना वायरस का मरीज अस्पताल से भाग गया है। कोरोना आशंकित के अस्पताल से भागने की खबर शहर भर में फैली और पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस भी उसको ढूंढने में लग गई। देर शाम करीब छह बजे उसे उसके घर से पकड़ लिया गया। इस दौरान एंबुलेंस की गाड़ियां भी शहर में दौड़ती रहीं। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि संदिग्ध मरीज की जांच के लिए जिला अस्पताल हरिद्वार भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही सही जानकारी का पता लगेगा।
कोरोना की आशंका में दो फ्रांसीसी नागरिक निगरानी में
जिस पर सीएमओ डॉक्टर सरोज नैथानी में दोनों को रोशनाबाद में बनाए गए स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया है। उन्होंने बताया कि ठीक न होने तक इन्हें वार्ड में ही भर्ती रखा जाएगा। इसके साथ हरिद्वार के एक अन्य निवासी युवक को भी उसी वार्ड में रखा गया है।
लोक सेवा आयोग ने साक्षात्कार परीक्षा स्थगित की
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने शासन के उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर गृह विज्ञान, संस्कृत, अर्थशास्त्र और असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र के रिक्त पदों पर होने वाले साक्षात्कार को कोरोना महामारी के चलते स्थगित कर दिया गया है।
आयोग प्रशासन ने कोरोना के प्रति गंभीरता को दिखाते हुए आज से तीन दिनों तक चलने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति शास्त्र की साक्षात्कार परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
आयोग में असिस्टेंट प्रोफेसर-गृह विज्ञान के साक्षात्कार 20 मार्च, संस्कृत के साक्षात्कार 30 से 31 मार्च, अर्थशास्त्र के साक्षात्कार एक एवं तीन अप्रैल और असिस्टेंट प्रोफेसर-राजनीति शास्त्र के रिक्त पदों पर साक्षात्कार 17, 18, 19 मार्च को आयोजित किए जाने थे। इसके साथ ही अर्थ एवं संख्याधिकारी के रिक्त पदों पर 27 मार्च को होने वाली साक्षात्कार परीक्षा को भी स्थगित कर दिया गया है।
आयोग ने शासन की ओर से कोरोना वायरस के संबंध में जारी अधिसूचना के आधार पर यह निर्णय लिया है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव राजेंद्र कुमार की ओर से इस संबंध में वेबसाइट पर सूचना जारी कर दी गई है।