फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus in Dehradun: Lawsuit Registered on 10 people For Doing party at guest house during Corona Curfew

देहरादून में कोरोना कर्फ्यू: गेस्ट हाउस में पार्टी के दौरान छलकाए जाम, दस लोगों पर मुकदमा दर्ज

Mon, 17 May 2021 04:43 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 17 May 2021 04:43 PM IST
सार

देहरादून में कर्फ्यू के दौरान एक गेस्ट हाउस में पार्टी कर रहे लोगों को पुलिस ने सबक सिखाया।

विज्ञापन
Coronavirus in Dehradun: Lawsuit Registered on 10 people For Doing party at guest house during Corona Curfew
पार्टी - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

देहरादून में राजपुर रोड पर गेस्ट हाउसउ में जाम छलका रहे 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही गेस्ट हाउस संचालक को चेतावनी दी गई है। 

विज्ञापन


राजपुर के एसओ राजपुर राकेश शाह ने बताया कि शनिवार शाम को एक सूचना मिली थी कि यहां एग्जोटिक गेस्ट हाउस में कुछ लोग पार्टी कर रहे हैं। इस पर पुलिस ने वहां जाकर छापा मारा तो 10 से ज्यादा लोग मौजूद मिले। ये सब सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे थे। इसके साथ ही वहां पर प्रतिबंधित सामग्री भी बरामद हुई है। 
विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: 24 घंटे में सामने आए 4496 नए संक्रमित, 188 मरीजों की हुई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ ने बताया कि राजपुर थाने में संदीप सिंह, अभिनव त्यागी निवासी रेसकोर्स, दिव्यांशु निवासी तपोवन रायपुर, अक्षय निवासी चकराता रोड, उज्ज्वल निवासी कंडोली, गौरव निवासी विजय कॉलोनी, सौरभ निवासी विजय कॉलोनी, सचिन निवासी फाजिलपुर, शौर्य निवासी कनाट पैलेस और अश्मित निवासी ओल्ड नेहरू पैलेस कोतवाली के खिलाफ महामारी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

ऋषिकेश: घाटों पर गंगा में गिर रहे कोरोना संक्रमित शवों के अवशेष, बहाई जा रही अधजली राख, तस्वीरें...

रेस्टोरेंटों और बारों पर भी पैनी नजर 
एसपी सिटी ने स्थानीय बारों और रेस्टोरेंटों पर भी पैनी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। पिछले साल भी कई जगह लोगों ने गुपचुप तरीके से शराब आदि पिलाई थी। ऐसे में कुछ लोगों के खिलाफ कार्रवाई हुई थी। जबकि, कुछ को चेतावनी देकर छोड़ा गया था। राजपुर क्षेत्र में ही सबसे अधिक बार और रेस्टोरेंट आते हैं। 

दो पेटी से अधिक शराब के साथ दो दबोचे 
कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को दो पेटी व आठ बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार भी बरामद हुई है। आरोपियों के नाम वरुण राणा निवासी अंबेडकर नगर और दीपांशु कश्यप निवासी मतलबपुर रुड़की हैं। दोनों कर्फ्यू के दौरान इस शराब की तस्करी में लगे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed