फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid Uttarakhand 65 lakh people did not get booster dose read more update in hindi

Uttarakhand Corona Update: प्रदेश में 65 लाख लोगों ने नहीं लगवाई बूस्टर डोज, 25% को ही लगी है तीसरी खुराक

Fri, 23 Dec 2022 01:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 23 Dec 2022 01:51 PM IST
सार

प्रदेश में अब तक 25 प्रतिशत को ही तीसरी खुराक लगी है। जबकि  60 साल से ऊपर के 60 प्रतिशत बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई गई है। बूस्टर डोज में लगवाने में ऊधमसिंह नगर सबसे पीछे है। इस जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई।

विज्ञापन
Coronavirus Covid  Uttarakhand 65 lakh people did not get booster dose read more update in hindi
बूस्टर खुराक - फोटो : Istock

विस्तार

उत्तराखंड में 65 लाख से अधिक लोगों ने बूस्टर डोज नहीं लगवाई है। कोरोना की तीसरी लहर सामान्य होने के बाद कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवाने वाले लोगों ने बूस्टर डोज को नजरअंदाज किया। प्रदेश में अब तक 12 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग में 25 प्रतिशत ने ही कोविड का तीसरा टीका लगवाया है।

विज्ञापन


वहीं, 60 वर्ष से अधिक आयु के 60 प्रतिशत बुजुर्गों को तीसरी खुराक लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश की अनुमानित आबादी 1.21 करोड़ आंकी गई है। इसमें 12 वर्ष से अधिक आयु वालों की आबादी 89.35 से अधिक है। इन्हें कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया।
विज्ञापन


प्रदेश में लक्ष्य के सापेक्ष शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली व दूसरी डोज लग चुकी है, लेकिन 65 लाख से अधिक लोग हैं, जिन्होंने तीसरी टीका नहीं लगवाया है। चीन समेत अन्य देशों में कोविड की भयावह स्थिति देखते हुए प्रदेश सरकार सतर्क हो गई है। 23 दिसंबर से प्रदेश में फिर से बूस्टर डोज के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान शुरू किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य के पास 10 हजार कोविड वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग के पास वर्तमान में कोविशील्ड और कोवॉक्सिन की 10 हजार डोज है। केंद्र सरकार ने पहले ही आदेश जारी कर कोविड वैक्सीन देने से इनकार कर दिया था। राज्यों को स्वयं वैक्सीन की व्यवस्था करने को कहा गया था। सरकार ने बूस्टर डोज के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। ऐसे में विभाग के पास वैक्सीन की कमी रहेगी। 

बूस्टर डोज में ऊधमसिंह नगर सबसे पीछे
बूस्टर डोज लगाने में ऊधमसिंह नगर जिला सबसे पीछे है। इस जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 18 प्रतिशत को तीसरी खुराक लगाई गई। जबकि उत्तरकाशी जिला बूस्टर डोज लगाने में 47 प्रतिशत के साथ पहले स्थान पर है। चमोली जिले में 39.4 प्रतिशत के साथ दूसरे और टिहरी 33 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है। 

प्रदेश में शत प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को पहली व दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। कोविड संक्रमण सामान्य होने से लोगों ने बूस्टर डोज लगाने में गंभीरता नहीं दिखाई। प्रदेश भर में दोबारा से बूस्टर डोज के लिए अभियान शुरू किया जा रहा है। -डॉ. आर. राजेश कुमार, सचिव स्वास्थ्य

ये भी पढ़ें...Uttarakhand Covid Update: भीड़ वाले स्थानों पर आज से मास्क पहनना और अस्पतालों में कोविड जांच अनिवार्य, SOP जारी

डोज             वैक्सीन लगवाने वालों की संख्या
पहली डोज       9113902
दूसरी डोज       8719328
बूस्टर डोज      2182799

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed