फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 Vaccination in Uttarakhand: 11 lakh corona vaccine Doses Available in Government Stock

उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण: प्रदेश में वैक्सीन की भरमार, लगवाने वालों की दरकार

Fri, 03 Sep 2021 06:56 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Sep 2021 06:56 PM IST
सार

Coronavirus Vaccination in Uttarakhand:  सरकार ने दिसंबर 2021 तक अलग-अलग आयु वर्ग में शत प्रतिशत लोगों को कोविड वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है। सरकार की तरफ से पैरवी करने के बाद केंद्र सरकार की ओर से राज्य को पर्याप्त मात्रा में वैक्सीन दी जा रही है। जिससे वर्तमान में प्रदेश के पास 11 लाख से ज्यादा वैक्सीन का स्टॉक हो गया है।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 Vaccination in Uttarakhand: 11 lakh corona vaccine Doses Available in Government Stock
उत्तराखंड में कोरोना टीकाकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए उत्तराखंड के पास अब कोविड टीकों की कोई कमी नहीं है। वर्तमान में प्रदेश में लगभग 11 लाख से ज्यादा वैक्सीन की डोज का स्टॉक उपलब्ध है। बावजूद इसके टीकाकरण केंद्रों पर वैक्सीन की डोज लगवाने के लिए कम लोग पहुंच रहे हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि कोविशील्ड की पहली डोज लगवाने वालों को दूसरी डोज के लिए 84 दिनों का इंतजार करना पड़ रहा है। प्रदेश में अब तक लगाई गई वैक्सीन में 93 प्रतिशत कोविशील्ड लगाई गई है।

विज्ञापन


उत्तराखंड में कोरोना: गुरुवार को 33 नए संक्रमित मिले, एक भी मरीज की मौत नहीं
विज्ञापन


45 से अधिक आयु वर्ग में 89 प्रतिशत लोगों को पहली और 52 प्रतिशत को दूसरी डोज लग चुकी है। वहीं, 18 से 44 आयु वर्ग में 76 प्रतिशत को पहली और मात्र सात प्रतिशत को दूसरी खुराक दी गई है। प्रदेश में अब तक कुल 86 लाख लोगों को पहली या दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। जिसमें 85 प्रतिशत को पहली और 27 प्रतिशत को दूसरी डोज लगी है। 15 प्रतिशत लोगों को पहली व 73 प्रतिशत को दूसरी डोज लगाई जानी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में धीमी रफ्तार
प्रदेश के बागेश्वर व रुद्रप्रयाग जिले में सौ प्रतिशत टीकाकरण हो चुका है। जबकि हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर जिले में टीकाकरण की रफ्तार सबसे धीमी है। 45 से अधिक आयु वर्ग में दोनों जिलों में लगभग 70 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। जबकि 18 से 44 आयु वर्ग में टीकाकरण का प्रतिशत 75 प्रतिशत से कम है।

टीकाकरण केंद्र बढ़ाए

कोविड वैक्सीनेशन में तेजी लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पूरे प्रदेश में टीकाकरण केंद्रों की संख्या बढ़ाई है। बृहस्पतिवार को 1132 केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिसमें 88 हजार से ज्यादा लोगों ने पहली या दूसरी डोज लगाई है।

जिलावार वैक्सीन डोज की उपलब्धता
जिला                डोज
अल्मोड़ा           39470
बागेश्वर            13370
चमोली             37240 
चंपावत            16020
देहरादून           336270
हरिद्वार             282510
नैनीताल             49950
पौड़ी                 63690
पिथौरागढ़          31400
रुद्रप्रयाग            16630
टिहरी                 61300
ऊधमसिंह नगर    214920
उत्तरकाशी          17530
....................................................
कुल-                 1180300

केंद्र सरकार से पर्याप्त मात्रा में कोविड वैक्सीन मिल रही है। वैक्सीन की कोई कमी नहीं है। सरकार ने 31 दिसंबर तक शत प्रतिशत टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा है। विधायकों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण करने का आग्रह किया गया है। जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगाई है वे नजदीकी केंद्र पर जाकर टीके अवश्य लगवाएं। यदि किसी क्षेत्र में टीकाकरण केंद्र दूर है तो वहां पर मोबाइल टीमें भी भेजी जाएंगी।
-डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed