फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 10 June : 388 new infected found, 13 dead

उत्तराखंड में कोरोना: 388 नए संक्रमित मिले, 13 की मौत, 3242 मरीज हुए ठीक 

Thu, 10 Jun 2021 09:22 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 10 Jun 2021 09:22 PM IST
सार

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर काबू में आने लगी है। प्रदेश में अब एक्टिव केस की संख्या भी सात हजार से कम हो गई है। वहीं, संक्रमित मरीज और मौत के मामले भी कम होने लगे हैं।

विज्ञापन
Coronavirus Covid 19 pandemic in Uttarakhand update 10 June : 388 new infected found, 13 dead
कोरोना वायरस की जांच (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

विस्तार

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 388 नए मामले दर्ज किए गए। वहीं 15 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 3242 मरीजों को आज ठीक होने के बाद घर भेजा गया। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, गुरुवार को 17872 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वही, अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 15, चमोली में 28, चंपावत में 14, देहरादून में 94, हरिद्वार में 56, नैनीताल में 60, पौड़ी में 14, पिथौरागढ़ में 14, रुद्रप्रयाग में 22, टिहरी में 07, ऊधमसिंह नगर में 30 और उत्तरकाशी में 10 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


अमर उजाला टीका ही बचाएगा अभियान: पाठकों ने अपनी रचनाओं के जरिए दिया टीकाकरण का संदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल मामलों की संख्या तीन लाख 35 हजार 866 हो गई है। इनमें से तीन लाख 16 हजार 621 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 6641 पहुच गई है। राज्य में कोरोना के चलते अब तक चुल 6878 लोगों की जान जा चुकी है।

उत्तराखंड के 12 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम

उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर नियंत्रण में आ गई है। बीते एक सप्ताह में 12 जिलों में संक्रमण दर पांच प्रतिशत से कम हो गई है। जबकि अल्मोड़ा जिले में अभी भी संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है। संक्रमितों की तुलना में ज्यादा मरीजों के स्वस्थ होने से प्रदेश की रिकवरी दर 93.41 प्रतिशत पहुंच गई है। 

प्रदेश में कोरोना संक्रमित मामले लगातार घट रहे हैं। सैंपल जांच के आधार पर जिलों की संक्रमण दर कम हो रही है। बीते सप्ताह में 12 जिलों की संक्रमण दर पांच प्रतिशत से नीचे आ गई है। अल्मोड़ा जिले में सैंपल जांच कम होने से संक्रमण दर आठ प्रतिशत से अधिक है। जबकि बागेश्वर जिले की संक्रमण दर सबसे कम 1.16 प्रतिशत दर्ज की गई।

सोशल डेवलपमेंट फॉर कम्युनिटी फाउंडेशन के अध्यक्ष अनूप नौटियाल का कहना है कि तीन से नौ जून तक प्रदेश भर में 170126 सैंपलों की जांच की गई। इसमें चार हजार संक्रमित मिले। केंद्र की ओर से संक्रमण दर के लिए निर्धारित पांच प्रतिशत मानक से 12 जिले से नीचे हैं। 

जिला वार संक्रमण दर का ब्योरा

जिला           सैंपल      संक्रमित मामले    दर प्रतिशत में
अल्मोड़ा        5721         463                    8.09
पिथौरागढ़      6812         286                    4.20
नैनीताल        10878        452                    4.16
पौड़ी             5362          159                    2.97
चमोली          8160           239                   2.93
देहरादून        33781         931                   2.76
रुद्रप्रयाग       4034            94                    2.33
टिहरी           11241           223                 1.98
उत्तरकाशी     6006            115                  1.91
चंपावत          4044            68                   1.68
यूएसनगर      18824           301                 1.60
हरिद्वार         48550            591                1.22
बागेश्वर          6713              78                  1.16
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed