फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronation, now pathology lab for Gandhi Shatabdi Hospital

कोरोनेशन और गांधी शताब्दी अस्पताल के लिए होगी एक लैब

Thu, 10 Mar 2022 12:08 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:08 AM IST
विज्ञापन
Coronation, now pathology lab for Gandhi Shatabdi Hospital
पंडित दीन दयाल उपाध्याय (कोरोनेशन) और गांधी शताब्दी अस्पताल में आने वाले मरीजों की जांच के लिए अब पैथोलॉजी लैब संचालित की जाएगी। दोनों अस्पतालों में सैंपल एकत्रित करने के लिए एक-एक सेंटर स्थापित किए जाएंगे। वर्तमान में दोनों अस्पतालों में अलग-अलग लैब संचालित हो रही है। सचिव स्वास्थ्य डॉ. पंकज कुमार पांडेय की अध्यक्षता में हुई बैठक यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

शासन ने बैठक में लिए गए निर्णय का कार्यवृत्त (मिनट्स) जारी किया गया है। इंडियन पब्लिक हेल्थ स्टैंडर्ड (आईपीएचएस) के मानकों को लागू करने के लिए सरकार ने पिछले साल पंडित दीन दयाल उपाध्याय और गांधी शताब्दी चिकित्सालय को मिलाकर जिला चिकित्सालय का दर्जा दिया था। वर्तमान में दोनों अस्पतालों में पूर्व की भांति अलग-अलग तरीके से व्यवस्था चल रही है। बैठक में निर्णय लिया गया कि कोरोनेशन अस्पताल में क्लीनिकल और गांधी शताब्दी अस्पताल में नॉन क्लीनिकल आयुष, त्वचा, दंत, नेत्र, फिजियोथैरेपी, मनोचिकित्सक, कैंसर व नेत्र संग्रह केंद्र की सेवाओं को संचालित किया जाएगा। इसके अलावा गांधी शताब्दी चिकित्सालय में चल रहे मातृ एवं बाल स्वास्थ्य अनुभाग को कोरोनेशन अस्पताल में स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में कोरोनेशन अस्पताल में मातृ एवं बाल स्वास्थ्य काम्पलैक्स की स्थापना के लिए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। बैठक में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. तृप्ति बहुगुणा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन निदेशक डॉ. सरोज नैथानी समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed