फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News: Coronation Hospital becomes referral center for patients

Dehradun News: मरीजों के लिए रेफरल सेंटर बन गया कोरोनेशन अस्पताल, जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन का इंतजार

Tue, 12 Dec 2023 01:01 PM IST
देहरादून ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 12 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

कोरोनेशन अस्पताल 2016 तक उप जिला संयुक्त चिकित्सालय था। उस दौरान दून अस्पताल का नाम जिला अस्पताल हुआ करता था। 2016 में दून अस्पताल को दून मेडिकल कॉलेज की श्रेणी मिल गई।

विज्ञापन
Dehradun News: Coronation Hospital becomes referral center for patients
कोरोनेशन अस्पताल - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कोरोनेशन अस्पताल (जिला अस्पताल) मरीजों के लिए रेफरल सेंटर बन गया है। यहां आने वाले अधिकतर मरीजों को दून अस्पताल के लिए रेफर कर दिया जाता है। कई तीमारदारों ने बताया कि मरीजों से कहा जाता है कि दून में अच्छे डॉक्टर हैं वहीं इलाज करवाइए। दून अस्पताल की इमरजेंसी के मुताबिक, रोजाना 8-10 मरीज यहां से रेफर हो दून अस्पताल भेजे जा रहे हैं। बता दें कि कोरोनेशन में वेंटिलेटर सहित अन्य सभी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

विज्ञापन


कोरोनेशन अस्पताल 2016 तक उप जिला संयुक्त चिकित्सालय था। उस दौरान दून अस्पताल का नाम जिला अस्पताल हुआ करता था। 2016 में दून अस्पताल को दून मेडिकल कॉलेज की श्रेणी मिल गई। उसके बाद कोरोनेशन अस्पताल को उप जिला से जिला अस्पताल बना दिया गया। दून अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव मुखीजा ने बताया कि रोजाना कोरोनेशन अस्पताल से दो-तीन बच्चे रेफर होकर आते हैं। कोरोनेशन में बच्चों को एनआईसीयू में इलाज नहीं दिया जाता है। अधिकतर बच्चों में यह कहा जाता है कि वहां बेड फुल हैं।
विज्ञापन


HNB University: गढ़वाल केंद्रीय विवि को चार विभागों में मिली 23 नई फैकल्टी, 150 से अधिक हुई शिक्षकों की संख्या
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन का इंतजार
पिछले दिनों डेंगू मरीज बढ़ने पर स्वास्थ्य सचिव ने कोरोनेशन अस्पताल का निरीक्षण किया था। उस दौरान मरीजों ने बताया था कि यहां पर जांच रिपोर्ट के लिए तीन दिन इंतजार करना पड़ता है। हालांकि, अस्पताल में चंदन लैब से निशुल्क जांच की सुविधा उपलब्ध है।

अल्ट्रासाउंड के लिए भी इंतजार
कोरोनेशन में एक दिन में सीमित मरीजों के लिए अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं। रोजाना ‘आज के अल्ट्रासाउंड पूरे हो गए हैं, बिना टोकन अल्ट्रासाउंड नहीं होंगे’ लिखा बोर्ड लटका दिया जाता है। अल्ट्रासाउंड के लिए टोकन सुबह 8:00 से 8:30 बजे तक बांटे जाते हैं। उसके बाद आने वाले मरीजों को टोकन नहीं मिल पाते। एक दिन में 50 तक अल्ट्रासाउंड हो जाते हैं। इसकी बड़ी वजह है कि अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की कमी है। कोरोनेशन अस्पताल की पीएमएस डॉ. शिखा जंगपांगी ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। स्टाफ बढ़ाने के लिए बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed